Book discription is not available
Akhilesh Mishra
जन्म: 22 अक्तूबर, 1922; सेमरौता, रायबरेली (उ.प्र.)। विश्वविद्यालय में अध्यापन के प्रस्तावों को ठुकराकर हिन्दी पत्रकारिता को अपना पेशा बनाया, क्योंकि ‘जनता के पहरुए कूकुर’ की भूमिका पसंद थी। ‘अधिकार’ से पत्रकारिता आरंभ कर वह ‘स्वतंत्र भारत’, ‘दैनिक जागरण’, ‘स्वतंत्र चेतना’, ‘स्वतंत्र मत’ आदि दैनिक समाचार-पत्रों के सम्पादक रहे। साक्षरता अभियान में उनका अमूल्य योगदान रहा। समय-समय पर उन्हें अनेक पुरस्कार-सम्मान दिए गए, लेकिन उन्होंने कोई सम्मान स्वीकार नहीं किया। पुस्तकें: धर्म का मर्म, पत्रकारिता: मिशन से मीडिया तक तथा पाँवों का सनीचर के अलावा साक्षरता अभियान के तहत लिखी गई कई पुस्तकें प्रकाशित हैं, जिनमें कुछ हैं: मुकद्दर की मौत, गाँव में जादूगर, बंद गोभी का नाच, प्रधान का इलाज आदि। कुछ अनुवाद भी प्रकाशित जिनमें अन्तरराष्ट्रीय राजनीति के मूल तत्त्व (माग्र्रेट तथा हेराल्ड स्प्राउट कृत), लालबहादुर शास्त्री, माक्र्स तथा आधुनिक सामाजिक सिद्धांत उल्लेखनीय हैं। शोध-पत्र: ए फैलेसी फेस्ड (2002 में लखनऊ विश्वविद्यालय में जमा किया गया)। अंतिम समय तक लेखन के साथ-साथ जनांदोलनों में भी सक्रिय भागीदारी। मानवाधिकारों के लिए सतत् संघर्षशील रहे। लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में विजिटिंग प्रोफेसर भी रहे। निधन: 22 नवम्बर, 2002 (लखनऊ)।.
Akhilesh Mishra
Rajkamal Prakashan