Buy Aadhunik Urdu Kahani Ka Safar, 9789389598889 at Best Price Online - Buy Books India

Aadhunik Urdu Kahani Ka Safar

Author :

Shamim Hanfi

Publisher:

Rajkamal Prakashan

Rs596 Rs795 25% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 1-3 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

Rajkamal Prakashan

Publication Year 2021
ISBN-13

9789389598889

ISBN-10 9389598885
Binding

Hardcover

Number of Pages 219 Pages
Language (Hindi)
Dimensions (Cms) 22 X 14 X 2
Weight (grms) 300
Subject

Literary Theory, History & Criticism

मुंशी प्रेमचन्द से सुरेन्द्र प्रकाश तक की उर्दू कहानी का यह विवरण २०वीं सदी के माहौल और समाज का विवरण भी है। मैं साहित्य की किसी भी विधा को उसकी ज़मीन और ज़माने से अलग करके देखने में असमर्थ हूँ ख़ासतौर पर कथा-कहानी को। सार्त्र ने १९४८ में साहित्य की प्रतिबद्धता पर अपनी धारणा व्यक्त करते हुए कविता के मुक़ाबले में कहानी को अपने समय और भौतिक वातावरण में ज़्यादा उलझा हुआ बताया था, ज़्यादा Committed, ज़्यादा  Engaged यानी ज़्यादा प्रतिबद्ध और ज़्यादा व्यस्त। इस तरह हमारे कथा-साहित्य की हदें इतिहास से ‌जा मिलती हैं। लेकिन साहित्य, बहरहाल, इतिहास नहीं होता। साहित्य इतिहास के समानान्तर अपनी एक अलग दुनिया बनाता है। यह दुनिया इतिहास से ज़्यादा रोचक, ज़्यादा सशक्त होती है, अपनी कलात्मकता और सौन्दर्य के कारण। इसीलिए इतिहास के किसी भी युग की सीमाओं के मुक़ाबले में साहित्य और कला की सीमाएँ ज़्यादा विस्तृत और ज़्यादा दिनों तक ज़िन्दा, रोचक और पायदार रहती हैं।

Shamim Hanfi

शमीम हनफी (जन्म: १९३८) उर्दू भाषा के मूर्धन्य साहित्यालोचक, नाटककार, कवि और विचारक हैं। आप जामिया मिल्लिया इस्लामिया में उर्दू के प्रोफेसर रहे हैं और वहाँ की समादृत पत्रिका 'जामिया' का आपने वर्षों तक सम्पादन किया है। आपकी साहित्यिक आलोचना की बीस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं और अनेक पुस्तकों के सम्पादन सहित आपने चार नाटक, अनुवाद की चार पुस्तकों के अलावा बाल-साहित्य भी लिखा है। आप की कविताओं का एक संग्रह भी प्रकाशित है। चित्रकला और रूपंकर कलाओं में आपकी गहरी रुचि है।.
No Review Found
Similar Books
More from Author