Buy Babban Carbonate। बब्बन कार्बोनेट, 9788119555734 at Best Price Online - Buy Books India

Babban Carbonate। बब्बन कार्बोनेट

Author :

Ashok Pande

Publisher:

HIND YUGM

Rs269 Rs299 10% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 3-5 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

HIND YUGM

Publication Year 2026
ISBN-13

9788119555734

ISBN-10 8119555732
Binding

Paperback

Number of Pages 192 Pages
Language (Hindi)
Weight (grms) 240
Subject

Short Stories

कुमाऊँ के क़स्बों, पहाड़ी जीवन और तेज़ी से बदलते मध्यवर्ग की दुनिया को अशोक पाण्डे ऐसी क़िस्सागोई में दर्ज करते हैं, जहाँ सच और गप्प एक-दूसरे में घुलकर जीवन का अधिक सच्चा चेहरा दिखाते हैं। ‘बब्बन कार्बोनेट’ कहानियों, संस्मरणों, चरित्र-चित्रों और रिपोर्ताज की सीमाएँ लाँघती एक बेहद सरस और तीखी किताब है।

इन पन्नों में नारायणराम मास्साब से लेकर गट्टू भाई, हरकुवा गाँठी, रज्जो, पलाट वाले पापा और बब्बन कार्बोनेट तक अनेक अविस्मरणीय पात्र अपनी विचित्रताओं, कमज़ोरियों और कारनामों के साथ उपस्थित हैं। कोई विपश्यना का बखान करता है, कोई एंगर मैनेजमेंट में लगा है, कोई अपने ही बनाए सामाजिक ठाठ में उलझा है। लेखक की दृष्टि उनके हास्यास्पद व्यवहार पर ठहरती अवश्य है, लेकिन उन्हें कभी मनुष्यता से वंचित नहीं करती।

स्थानीय बोलियों की जीवंतता, बोलचाल की सहज लय, संस्कृतनिष्ठ शब्दावली का खिलंदड़ा प्रयोग और ठेठ देसी व्यंग्य इस पुस्तक को विशिष्ट बनाते हैं। हँसी के नीचे यहाँ करुणा, स्मृति और हमारे समय की बेचैनी लगातार बहती रहती है। यह उन पाठकों के लिए है जो क़िस्सों में

अपने शहर, अपने पहाड़, अपने परिचित लोगों और शायद स्वयं को भी पहचान लेना चाहते हैं—और पहचानते ही हँसने के साथ थोड़ा असहज भी होना चाहते हैं। स्वाद देर तक रहेगा।

Ashok Pande

29 नवंबर 1966 को उत्तरकाशी में जन्म। पैतृक गाँव उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले का ग्राम हल्दुवा। स्कूली शिक्षा बिड़ला विद्यामंदिर, नैनीताल से। ‘देखता हूँ सपने’ शीर्षक से कविता-संग्रह 1992 में छपा। एक उपन्यास ‘लपूझन्ना’ साल 2022 में प्रकाशित। विश्व साहित्य से कविता, उपन्यास और गद्य के अनुवादों की क़रीब दो दर्जन पुस्तकें, एक कथा-संग्रह ‘बब्बन कार्बोनेट’ और महिला-विमर्श पर आधारित पुस्तक ‘तारीख़ में औरत’ प्रकाशित। लातीन अमेरिका और यूरोप के अलावा सुदूर हिमालयी इलाक़ों की सीमांत घाटियों की अनेक लंबी यात्राएँ। इनमें से कुछ के विवरण पुस्तकों की सूरत में छपे हैं जिनमें ‘थ्रोन ऑफ़ द गॉड्स’, ‘अनडॉन्टेड स्ट्राइड्स’ और ‘द सॉन्ग सुप्रीम’ प्रमुख हैं। तिब्बत की कविता पर विशेष कार्य। यात्रावृत्तों के अलावा सिनेमा, खेल, हिमालय, चित्रकला और संगीत जैसे विषयों पर लेखन पिछले तीस सालों से अख़बारों-पत्रिकाओं में छपता रहा है। चर्चित ब्लॉग ‘कबाड़ख़ाना’ और उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित पहली वेबसाइट ‘काफल ट्री’ के संस्थापक-संपादक। हल्द्वानी में रहते हैं। सुदूर हिमालयी इलाक़ों की लंबी यात्राओं का यह पहला वृत्तांत।
No Review Found
Similar Books
More from Author