Buy Future Ready Now | Neuro Mindset Se Safalta Tak, 9788168342545 at Best Price Online - Buy Books India

Future Ready Now | Neuro Mindset Se Safalta Tak

Author :

Md Dr. Sweta Adatia

Publisher:

Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.

Rs320 Rs400 20% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 1-3 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.

Publication Year 2026
ISBN-13

9788168342545

ISBN-10 8168342542
Binding

Paperback

Number of Pages 208 Pages
Language (Hindi)
Weight (grms) 200
Subject

Self Help And Personal Development

यह पुस्तक आत्म-खोज के विज्ञान को दरशाती है, जो निरंतर खुद को विकसित करने की ओर ले जाता है। लेखिका ने कॅरियर चुनने में सफलता के पिरामिड (सात स्तरीय प्रक्रिया) के बारे में बताया है, जिसे दुनिया भर में हजारों छात्र उपयोग कर चुके हैं और जिसमें कॅरियर चुनने के लिए विज्ञान के नवीनतम न्यूरोसाइंस सिद्धांतों को लागू किया गया है। यह पुस्तक बच्चों और वयस्कों-दोनों के लिए है। यह उन युवा स्नातक छात्रों के लिए है, जो नई डिग्रियों के बारे में जानकारी चाहते हैं या वे माता-पिता, जो अपने हाई स्कूल कर चुके भ्रमित किशोर बच्चे की उसके लिए सर्वोत्तम कॅरियर विकल्प चुनने में मदद करना चाहते हैं।

यह उन स्कूल काउंसलर के लिए भी है, जो छात्रों को उनके लिए उचित कॅरियर विकल्प चुनने में मदद हेतु तत्पर हैं। 21वीं शताब्दी में काम की दुनिया काफी अलग होने वाली है। डिजिटल/रोबोटिक ट्रेंड्स को जानना और नए कॅरियर विकल्पों के बारे में जानकारी रखना अब कोई विलासिता नहीं है; बल्कि यह बुनियादी आवश्यकता है। यह पुस्तक ऐसे टूल्स प्रदान करती है, जिनसे बच्चे कुछ ही दिनों में 800 से ज्यादा कॅरियर्स के बारे में जान सकते हैं। जीवन के कॅरियर विकल्पों का वैज्ञानिक प्रबंधन कर सफलता का पथ प्रशस्त करने वाली एक व्यावहारिक पुस्तक ।

Md Dr. Sweta Adatia

डॉक्टरों के परिवार में जनमी डॉ. श्वेता अड़ातिया, चिकित्सा और न्यूरोलॉजी में स्नातकोत्तर हैं। उन्हें कनाडा की कैलगरी यूनिवर्सिटी से स्ट्रोक मेडिसिन और केयर में फेलोशिप मिली है और उन्हें चिकित्सा में पंद्रह गोल्ड मेडल व पुरस्कार मिले हैं। उन्होंने यू.के. के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से फाइनेंस और हेल्थकेयर में विशेषज्ञता के साथ एम.बी.ए. किया है। डॉ. श्वेता साइकोमेट्रिक साइंस और आध्यात्मिक विज्ञान के नजरिए से मस्तिष्क और 'स्व' की शक्ति को समझने को लेकर उत्साहित हैं। मुख्यधारा की चिकित्सा के साथ-साथ उन्होंने इंटरवेंशनल पेन केयर, हिप्नोथेरैपी, क्रिस्टल हीलिंग आदि अनेक विशेषज्ञ मेडिकल कोर्स किए हैं। डॉ. श्वेता अड़ातिया का माईब्रेनडिजाइनⓇ के निर्माण का सफल प्रयास उन लोगों के लिए सहायक है, जो अपनी सोच प्राथमिकता के अनुसार जीवन का उद्देश्य प्राप्त करने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। उन्होंने क्लिककैप लॉञ्च किया है, जो दिमाग तक पहुँचने का एक आसान तरीका है। यह एक सरल लर्निंग टूल है, जिससे बच्चा दिमाग की अवधारणा को आसानी से समझ व सीख सकता है और आगे बढ़ सकता है। विश्व के अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों और यूनाइटेड नेशंस इंस्टीट्यूट फॉर ट्रेनिंग एंड रिसर्च (यू.एन.आई. टी. ए.आर.) के साथ भी काम किया है। फिलहाल वे संयुक्त अरब अमीरात के आर.ए.के. हॉस्पिटल में मेडिकल डायरेक्टर और स्पेशलिस्ट न्यूरोलॉजी के पद पर कार्यरत हैं। चिकित्सा क्षेत्र में सक्रिय एक चैरिटेबल संगठन की संस्थापक व नए ब्रेन गेम्स बनाने वाली संस्था की सह-संस्थापक ।
No Review Found
Similar Books