Buy Pachpan Aur Bachpan, 9789375734000 at Best Price Online - Buy Books India

Pachpan Aur Bachpan

Author :

Arjun Ram Meghwal

Publisher:

Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.

Rs480 Rs600 20% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 1-3 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.

Publication Year 2026
ISBN-13

9789375734000

ISBN-10 9375734005
Binding

Paperback

Number of Pages 232 Pages
Language (Hindi)
Weight (grms) 250
Subject

Family & Relationships

दिनांक 12 व 13 मई, 2023 को केवड़िया, गुजरात में 55 ऐसे दंपती जुटे, जिन्होंने अपने विवाह के 55 वर्ष पूरे किए तथा 55 ऐसे नवविवाहित दंपती, जिनके विवाह को एक वर्ष से भी कम समय हुआ था। उन दंपतियों का मिलन ऐसे वातावरण में हुआ, जहाँ दो दिन यह चिंतन चला कि परिवार में खुश कैसे रह सकते हैं; हम एकता के सूत्र में बँधे कैसे रह सकते हैं। जैसे किसी प्रशिक्षण शिविर में सत्र संचालित होते हैं, वैसे ही इस दो दिवसीय खुशहाल सम्मेलन में सत्र भी संचालित हुए, सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया और एक संकल्प लेकर भी निकले कि भविष्य में हम हमारे जीवन को खुशहाल बनाएँगे और एकता के सूत्र में बँधे रहेंगे।



इस सम्मेलन में निम्नलिखित सूत्र निकले, जो दीर्घ-सुखी-सफल-संतुष्ट दांपत्य जीवन का आधार बन सकते हैं-




  • जीवन में पति-पत्नी को एक-दूसरे से जीतने की चेष्टा से बचना चाहिए।

  • दांपत्य जीवन में जब भी कभी दरार महसूस हो तो दरार को पाटने का कार्य करना चाहिए।

  • लोगों से घुलना-मिलना चाहिए।

  • वर्तमान में जीने की आदत डालनी चाहिए।

  • धन्यवाद देने का अभ्यास करना चाहिए।



संबंधों को सहेजकर, पारस्परिकता और सम्मान भाव रखकर दांपत्य जीवन को सुखद-संतुष्ट बनाने की एक व्यावहारिक मार्गदर्शिका है यह पुस्तक।

Arjun Ram Meghwal

अर्जुन राम मेघवाल का जन्म राजस्थान की मरुभूमि, बीकानेर के किशमीदेसर गाँव में 7 दिसंबर, 1954 को साधारण से बुनकर परिवार में हुआ। बचपन से मेहनती व कुशाग्र बुद्धि के छात्र अर्जुन राम मेघवाल ने जिंदणी के हर पड़ाव की गतिविधियों में अग्रणी रूप से भाग लेकर सभी दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। रा.प्रा.वि., किशमीदेसर, बीकानेर से शिक्षा प्रारंभ करके राजकीय डूँगर महाविद्यालय, बीकानेर से एल-एल.बी. व फिलीपींस से एम.बी.ए. की डिग्री प्राप्त की। वर्ष 1974 में P&T विभाग में टेलीफोन ऑपरेटर से राजकीय सेवाओं की शुरुआत करके राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की परीक्षा वर्ष 1980 में उत्तीर्ण की तथा राजस्थान उद्योग सेवा में चयनित हुए। राजकीय सेवा में निरंतर उत्कृष्ठतापूर्वक कार्य करते हुए वर्ष 1999 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत हुए वर्ष 2009 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से इच्छित सेवानिवृत्ति (VRS) लेकर बीकानेर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर 15वीं लोकसभा में प्रवेश किया। इस कार्यकाल में अपनी कार्यकुशलता व सच्चे जन-प्रतिनिधि के रूप में इन्हें तीन बार “सांसद रत्न अवार्ड दिया जया इसी लोकप्रिय छवि के कारण वर्ष 2014 के आम चुनावों में भी बीकानेर की जनता ने पुनः आशीर्वाद देकर 16वीं लोकसभा में अपना प्रतिनिधि चुना। 16वीं लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक तथा आवास समिति के अध्यक्ष पद का दायित्व सँभाला। इनकी निरंतर सहजता, ईमानदारी, कार्यकुशलता, कर्तव्यपरायणता व राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा 5 जुलाई, 2016 को अर्जुन मेघवाल को केंद्रीय वित्त व कॉर्पोरेट राज्य मंत्री का दायित्व दिया गया, उसके पश्चात्‌ 2019 के आम चुनावों में लगातार तीसरी बार बीकानेर लोकसभा से सांसद चुने जाने के पश्चात्‌ मई 2019 में भारी उद्योग एवं लोक उद्यम और संसदीय कार्य राज्यमंत्री का प्रभार दिया गया। जुलाई 2021 से लेकर लेखक, भारत सरकार में केंद्रीय संस्कृति व संसदीय कार्य राज्यमंत्री के दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं । अक्तूबर 2019 में भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) के 51वें स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की मानद फैलो सदस्यता प्रदान की गई। आचार्य श्री तुलसी की प्रेरणा से स्थापित जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय, लाडनूँ के कुलाधिपति के रूप में भी दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। संगीत, बैडमिंटन व Storytelling में इनकी विशेष रुचि है। विभिन्‍न पदों पर रहकर राज-कार्यों के निर्वहन हेतु फिलीपींस, थाईलैंड, बेल्जियम, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंग्लैंड, नेपाल, स्पेन, नाइजीरिया, माली, केन्या, हांगकांग, इटली, जर्मनी, मैक्सिको, इंडोनेशिया आदि देशों की यात्रा कर चुके हैं।
No Review Found
Similar Books
More from Author