Buy Rabindranath Ki Nayikayein। रबीन्द्रनाथ की नायिकाएँ, 9788169516075 at Best Price Online - Buy Books India

Rabindranath Ki Nayikayein। रबीन्द्रनाथ की नायिकाएँ

Author :

Jayshree Purwar

Publisher:

HIND YUGM

Rs239 Rs299 20% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 3-5 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

HIND YUGM

Publication Year 2026
ISBN-13

9788169516075

ISBN-10 8169516072
Binding

Paperback

Number of Pages 208 Pages
Language (Hindi)
Weight (grms) 178
Subject

Classic Fiction

विश्वकवि, गुरुदेव, कविगुरु—इन विराट संबोधनों के पीछे एक निजी, संवेदनशील और गहरे मानवीय रबींद्रनाथ भी थे। ‘रबींद्रनाथ की नायिकाएँ’ उसी मनुष्य रबींद्रनाथ को उनके जीवन में आई स्त्रियों के आलोक में समझने का प्रयास है। जयश्री पुरवार संस्मरणों, जीवनियों, पत्रों और रबींद्रनाथ की रचनाओं के सहारे उन स्त्रियों की कथा सामने लाती हैं, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उनके जीवन, विचार और सृजन को प्रभावित किया। माँ सारदा देवी से भाभी कादंबरी देवी, पत्नी मृणालिनी, ज्ञानदानंदिनी और इंदिरा देवी तक; अन्नपूर्णा तरखड़ और लूसी स्कॉट से लेडी रानू, मैत्रेयी देवी, विक्टोरिया ओकैंपो, तोमिको कोअरा और हेमंतबाला तक—इन संबंधों में कहीं मातृस्नेह है, कहीं मित्रता, कहीं अधूरा प्रणय, कहीं बौद्धिक और आध्यात्मिक आत्मीयता। यह पुस्तक सनसनीखेज प्रेमकथाओं का संग्रह नहीं, बल्कि उन स्त्रियों की उपस्थिति और स्वतंत्र व्यक्तित्व को पहचानने वाली एक जीवंत चित्रावली है, जिनके माध्यम से रबींद्रनाथ के एकाकीपन, प्रेम, स्त्री-दृष्टि और रचनात्मक संसार के कई अनदेखे द्वार खुलते हैं।

Jayshree Purwar

लेखिका, अनुवादिका एवं सामाजिक कार्यकत्री। एम. ए. (राजनीति विज्ञान, स्वर्ण पदक प्राप्त), पीएच.डी., डी.लिट.। अवकाश प्राप्त प्रोफ़ेसर एवं प्राचार्य। 4 दशक से अधिक समय तक अध्यापन। चार वर्ष ‘नव अंकुर’ हिंदी मासिक पत्रिका का संपादन। मौलिक पुस्तकें : ‘साम्यवाद को चुनौतियाँ’ — गूगल बुक्स ‘सपनों का शहर सैन फ़्रैन्सिस्को’ ‘शहरों को खोजते कुदरत को गुनते’ दो पुस्तकें प्रकाशनाधीन। दस अनुवादित पुस्तकें : ‘मैं हिटलर की दासी थी’ (पोलिन कोलर) — अँग्रेज़ी से हिंदी अनुवाद। ‘एर परेओ किछु शेष रोए जाबे’ (विश्वनाथ प्रसाद तिवारी) — कविताओं का बांग्ला अनुवाद। शंख घोष, जय गोस्वामी, सुबोध सरकार, सुनील गंगोपाध्याय, अनुराधा महापात्र, रबींद्रनाथ ठाकुर और तसलीमा नसरीन की कविताओं का पुस्तकाकार में बांग्ला से हिंदी अनुवाद। ‘मधुशाला’ (हरिवंश राय बच्चन) का छंदबद्ध बांग्ला अनुवाद विमोचन की प्रत्याशा में। हिंदी के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में अनेक रचनाएँ प्रकाशित। अध्यक्ष ‘कल्याणी’, बाटिक चित्रकला में कुशलता प्राप्त। सम्मान : 1987 में ‘देश के दस विशिष्ट युवा’ पुरस्कार (इंडियन जेसिस द्वारा)। 1996 में साक्षरता अभियान के लिए उ. प्र. सरकार द्वारा पुरस्कार। 2013 में अनुवाद के लिए ‘राष्ट्रीय ऐकीकरण अलंकरण’। 2022 में उ. प्र. हिंदी संस्थान द्वारा ‘सपनों का शहर सैन फ़्रैन्सिस्को’ को अज्ञेय पुरस्कार। 2024 में भारतीय अनुवाद परिषद, दिल्ली से द्विवागीश पुरस्कार प्राप्त। 2024 में हिंदी अकादमी, दिल्ली द्वारा अनुवाद पुरस्कार। हमारे समय में लेखकों के निजी जीवन के बारे में जानने की इच्छा और कई बार उस जानकारी का उपयोग उनको समझने के लिए करने का प्रचलन बहुत बढ़ गया है। रबीन्द्रनाथ ठाकुर के निजी जीवन के बारे में बहुत लिखा गया है। उनके जीवन में आई स्त्रियों के बारे में हिंदी में यह पहली पुस्तक है। एक महाकवि, सजग चिंतक, अप्रतिम गद्यकार, प्रख्यात शिक्षाविद्, अनोखे संगीतकार, नवाचारी रंगकर्मी, भारत में आधुनिक चित्रकला के निर्विवाद मूर्धन्य के जीवन में आईं स्त्रियों की यह कथा रोचक है। यह उम्मीद करनी चाहिए कि इस पुस्तक के पाठक रबीन्द्रनाथ की महिमा में कुछ स्त्रियों के अवदान की पहचान कर पाएँगे। ~अशोक वाजपेयी वरिष्ठ कवि
No Review Found
Similar Books