Buy Ram Prasad Bismil Ki Aatmkatha, 9789363958326 at Best Price Online - Buy Books India

Ram Prasad Bismil Ki Aatmkatha

Author :

Ram Prashad Bismil

Publisher:

OM BOOKS INTERNATIONAL

Rs156 Rs195 20% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 1-3 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

OM BOOKS INTERNATIONAL

ISBN-13

9789363958326

ISBN-10 9363958329
Binding

Paperback

Language (Hindi)
Subject

Biography

कांग्रेस के अधिवेशन पर लखनऊ में ही मालूम हुआ कि एक गुप्त समिति है, जिसका मुख्य उद्देश्य क्रांतिकारी आंदोलन में भाग लेना है। यहीं से क्रांतिकारी समिति की चर्चा सुनकर कुछ समय बाद मैं भी क्रांतिकारी समिति के कार्य में योग देने लगा। अपने एक मित्र द्वारा क्रांतिकारी समिति का सदस्य हो गया। थोड़े ही दिन में मैं कार्यकारिणी का सदस्य बना लिया गया। समिति में धन की बहुत कमी थी, उधर हथियारों की भी जरूरत थी। जब घर वापस आया, तब विचार हुआ कि एक पुस्तक प्रकाशित की जाए और उसमें जो लाभ हो उससे हथियार खरीदे जाएँ। पुस्तक प्रकाशित कराने के लिए धन कहाँ से आए? विचार करते-करते मुझे एक चाल सूझी। मैंने अपनी माताजी से कहा कि मैं कुछ रोजगार करना चाहता हूँ, उसमें अच्छा लाभ होगा। यदि रुपये दे सकें तो बड़ा अच्छा हो। उन्होंने 200 रुपये दिए। ”अमेरिका को स्वाधीनता कैसे मिली“ नामक पुस्तक लिखी जा चुकी थी। प्रकाशित होने का प्रबंध हो गया। थोड़े रुपये की जरूरत और पड़ी, मैंने माताजी से 200 रुपये और लिए। पुस्तक की बिक्री हो जाने पर माताजी के रुपये पहले चुका दिए। लगभग 200 रुपये और भी बचे। पुस्तकें अभी बिकने के लिए बाकी थीं। उसी समय ”देशवासियों के नाम संदेश“ नामक एक पर्चा छपवाया गया, क्योंकि पंडित गेंदालालजी, ब्रह्मचारीजी दलसहित ग्वालियर में गिरफ्तार हो गए थे। अब सब विद्यार्थियों ने अधिक उत्साह के साथ काम करने की प्रतिज्ञा की। पर्चे कई जिलों में लगाए गए और बांटे गए। पर्चे तथा ”अमेरिका को स्वाधीनता कैसे मिली“ पुस्तक दोनों संयुक्त प्रान्त की सरकार ने जब्त कर लिए। -रामप्रसाद बिस्मिल

Ram Prashad Bismil

No Review Found
Similar Books