Samvedhanik Rajnitik Vyavastha

Author :

Subhash Kashyap

Publisher:

Rajkamal Prakashan

Rs338 Rs450 25% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 1-3 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

Rajkamal Prakashan

Publication Year 2016
ISBN-13

9788126729265

ISBN-10 9788126729265
Binding

Hardcover

Number of Pages 168 Pages
Language (Hindi)
Dimensions (Cms) 20 x 14 x 4
Weight (grms) 340
Subject

Political Ideologies

भारत में लोकतंत्र जैसे-जैसे युवा से प्रौढ़ होने की दिशा में बढ़ रहा है, नित नए सायास-अनायास उपक्रमों के माध्यम से जनसाधारण की राजनीतिक चेतना भी विकसित हो रही है। लेकिन देश-दुनिया के विषय में अपनी सम्यक और सन्तुलित राय बनाने के लिए विचार-सामथ्र्य के अलावा राजनीतिक व्यवस्था, शासन प्रणाली और चुनाव-प्रक्रिया आदि के सम्बन्ध में जिस मूलभूत जानकारी का होना अनिवार्य है, वह हमारे पास आमतौर पर नहीं होती। विख्यात संविधान विशेषज्ञ सुभाष काश्यप की यह पुस्तक इसी कमी को पूरा करने की एक कोशिश है। पुस्तक में भारत की राजनीतिक व्यवस्था, उसके उद्भव, विकास, संरचना और वर्तमान पर केन्द्रित विस्तृत सामग्री के अलावा जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन की राजनीतिक व्यवस्थाओं के विषय में तथ्यात्मक जानकारी दी गई है। इसी व्यापक वैश्विक परिप्रेक्ष्य और अपने अनुभव तथा ज्ञान के आधार पर लेखक उन बिन्दुओं को भी रेखांकित करता है जहाँ सुधार की जरूरत है, और यह भी कि ये सुधार क्या होंगे, और उन्हें लागू कैसे किया जा सकता है। यह पुस्तक आम नागरिकों और विद्यार्थियों के अलावा उन राजनीतिक कार्यकर्ताओं-विधायकों आदि के लिए भी मार्ग-दर्शिका साबित होगी जो जन-हित में गम्भीर और स्पष्ट दृष्टि विकसित करना चाहते हैं।

Subhash Kashyap

डॉ. सुभाष काश्यप जन्म : 10 मई, 1929 सुविख्यात संविधान विशेषज्ञ, संसदीय और राजनीतिक प्रबन्धन के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित सलाहकार, लोकसभा के पूर्व महासचिव। ‘पॉलिटिक्स इंडिया’ के मानद सम्पादक, सेंटर फ़ॉर पॉलिसी रिसर्च में मानद प्रोफ़ेसर तथा राष्ट्रीय जागृति संस्थान के अध्यक्ष। जाने-माने लेखक, हिन्दी और अंग्रेज़ी में लगभग 100 पुस्तकें प्रकाशित जिनमें से कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित तथा विभिन्न भाषाओं में अनूदित। पुरस्कार : ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित, ‘मोतीलाल नेहरू पुरस्कार’, ‘विधि सेवा सम्मान’, ‘विदुर सम्मान’। ई-मेल : sckashyap@gmail.com
No Review Found

Similar Books

More from Author