| Publisher |
HIND YUGM |
| Publication Year |
2022 |
| ISBN-13 |
9789392820250 |
| ISBN-10 |
9392820259 |
| Binding |
Paperback |
| Edition |
1st |
| Number of Pages |
176 Pages |
| Language |
(Hindi) |
मयंक ने कभी सोचा न था कि एक दिन उसके नए लिखे जा रहे उपन्यास का एक किरदार उसके सामने आ खड़ा होगा और उस कहानी की हीरोइन काव्या की तलाश उसे दिल्ली से वायनाड ले जाएगी। कौन है यह काव्या, जो उसके आज और बीते कल पर भारी पड़ रही है? गर्लफ़्रेंड पूर्वा, पड़ोस में रहने वाली क्रेज़ी उमा, प्यार से भरी मारिया के साथ एक अनजाने-अनदेखे और अनकहे सफ़र पर निकल पड़ा है मयंक। क्या काव्या इन सबके बीच की कोई कड़ी है? सस्पेंस, थ्रिल और एडवेंचर से भरपूर नॉवेल ‘शैडो’ में मिलेगा इन सबका जवाब।
Jayanti Ranganathan
जयंती रंगनाथन विगत तीन दशकों से मीडिया और लेखन में सक्रिय हैं। मुंबई में ‘धर्मयुग’ और ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न’ में काम करने के बाद दिल्ली लौटीं तो ‘वनिता पत्रिका’ की पहली संपादक बनीं। उसके बाद इन्होंने ‘अमर उजाला’ में फ़ीचर संपादक का पद सँभाला और लंबे समय तक ‘हिंदुस्तान अख़बार’ में एक्ज़ीक्यूटिव एडिटर के पद पर कार्य करने के बाद वह इसी संस्थान से बतौर सलाहकार संपादक जुड़ी हुई हैं।
मीडिया लेखन के साथ ही उपन्यास, सीरियल, पटकथा और ऑडियोबुक लेखन में निरंतर सक्रिय और कई पुरस्कारों-सम्मानों से नवाज़ी जा चुकीं जयंती के उपन्यास ‘शैडो’ पर ‘चैप्टर 2’ नाम से फ़िल्म भी निर्माणाधीन है।
चर्चित पॉडकास्टर : एचटी स्मार्टकास्ट और Spotiy पर नियमित पॉडकास्ट #लवयूज़िंदगी और #मेरीमम्मीकीलवस्टोरी।
Jayanti Ranganathan
HIND YUGM