Singapore Navras

Author :

SANJAY KUMAR

,

Chitra Gupta

,

Alok Mishra

,

Sheetal Jain

Publisher:

HIND YUGM

Rs135 Rs150 10% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 3-5 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

HIND YUGM

Publication Year 2020
ISBN-13

9789387464896

ISBN-10 938746489X
Binding

Paperback

Edition 1st
Number of Pages 152 Pages
Language (Hindi)
सिंगापुर में बसे हुए नौ भारतीय लेखकों की कविताओं का संकलन है ‘सिंगापुर नवरस’। नव अर्थात् नया और नव अर्थात् नौ भी। इस नवरस में नौ (9) लेखकों के मनोभावों और उनके जीवन के अनुभवों का रस समाहित है। जहाँ एक ओर इसमें भावों की कोमलता और मधुरता है तो वहीं दूसरी ओर कठोर यथार्थ की पथरीली राह भी शामिल है। खट्टे-मीठे, कच्चे-पक्के जीवन के अलग-अलग रंगों को समेटे इस नवरस में आपको कहीं-न-कहीं अपनी ज़िंदगी के अक्स नज़र आएँगे। कविताएँ कहीं गुगुदाएँगी, कहीं दिल के किसी तार को छू जाएँगी, कहीं सोचने पर मजबूर कर जाएँगी। शब्दों की शक्ल में ढली भावनाएँ आपके मानस में धीरे-धीरे उतरती चली जाएँगी। पठन करते हुए आपके समक्ष अतीत, वर्तमान और भविष्य के पन्ने करवट लेते हुए दिखाई देंगे। नौ लेखकों की कविताओं से सुसज्जित इस पुस्तक में आपको लेखन शैली के कई अंदाज़ नज़र आएँगे। हर लेखक का जीवन जीने का और उसे देखने का अपना एक अलग नज़रिया है। ठीक इसी प्रकार, हर लेखक की अपनी संवेदनाओं को शब्दों में पिरोने की भी एक विशिष्ट शैली है और यही विविधता इस पुस्तक की विशेषता है जो इसे एक अलग पहचान देती है।.

SANJAY KUMAR

Chitra Gupta

Alok Mishra

आलोक मिश्रा हिन्दी फ़िल्म इंडस्ट्री में निर्देशक और पटकथा लेखक के रूप में सक्रिय हैं। रहने वाले उत्तर प्रदेश के हैं और फ़िलहाल मुंबई में रहते हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गाँव से मुंबई तक के उनके सफर में अभिनय, फिल्म निर्देशन, पटकथा लेखन से लेकर उपन्यास लेखन तक के कई पड़ाव हैं। उनकी पहली किताब ‘काशी एक्सप्रेस’ पाठकों के बीच खासी लोकप्रिय रही। उनमें सामाज को समझने की शिद्दत है । आलोक पुराने पड़ चुके सामाजिक यथार्थवादी तरकीबों से हट कर लिखते हैं। इसलिए शैली और भाषा में तोड़फोड़ चाहते हैं, जो इस किताब में भी है ।

Sheetal Jain

No Review Found
More from Author