Sukha Patta

Author:

Amarkant

Publisher:

Rajkamal Parkashan Pvt Ltd

Rs176 Rs195 10% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 1-3 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

Rajkamal Parkashan Pvt Ltd

Publication Year 2017
ISBN-13

9788126709830

ISBN-10 9788126709830
Binding

Paperback

Number of Pages 184 Pages
Language (Hindi)
Dimensions (Cms) 20 x 14 x 4
Weight (grms) 358
वर्ष 1959 में प्रकाशित सूखा पत्ता को अमरकांत की ही नहीं, बल्कि उस दौर में लिखे गए समूचे उपन्यास-साहित्य की एक विशिष्ट उपलब्धि माना जाता है ! आजादी से पहले के पूर्वी उत्तर प्रदेश का कस्बाई परिवेश और इसके किशोर कथा-नायक कृष्ण का चित्रण यहाँ असाधारण रूप में हुआ है ! कृष्ण के मित्र मनमोहन के रूप में किशोरावस्था की मानसिक विकृतियों, कृष्ण के 'क्रातिकारी' रूझान के बहाने अपरिपक्व युवा मानस की कमजोरियों और कृष्ण-उर्मिला-प्रेमकथा के सहारे समाज की मानव-विरोधी रूढ़ परम्पराओं पर तीखा प्रहार इस उपन्यास में किया गया है ! कोशोर वय से युवावस्था में प्रवेश करते छात्र-जीवन की अनुभव-विविधता के बीच अनायास जुड़ गए क्रिसन-उर्मिला प्रसंग को लेखक ने जिस सूक्षमता और विस्तार से उकेरा है, उसकी ताजगी, सहजता और सादगी हिंदी कथा-साहित्य की बेजोड़ उपलब्धि है ! इस प्रणय-गाथा की पवित्र और गहन आत्मीय सुगंध मन में कहीं गहरे पैठ जाती है; और साथ ही यह तकलीफ भी कि सामाजिक रूढ़ियों की दीवार आखिर कब तक दो युवा-हृदयों के बीच उठाई जाती रहेगी?.

Amarkant

अमरकान्त जन्म: 1 जुलाई, 1925; ग्राम भगमलपुर (नगरा), जिला बलिया, (उ.प्र.)। प्रकाशित कृतियाँ: उपन्यास: सूखा पत्ता, काले-उजले दिन, कँटीली राह के फूल, ग्रामसेविका, सुखजीवी, बीच की दीवार, सुन्नर पांडे की पतोह, आकाश पक्षी, इन्हीं हथियारों से। कहानी संग्रह: जिन्दगी और जोंक, देश के लोग, मौत का नगर, मित्र-मिलन तथा अन्य कहानियाँ, कुहासा, तूफान, कलाप्रेमी, प्रतिनिधि कहानियाँ, दस प्रतिनिधि कहानियाँ, एक धनी व्यक्ति का बयान, सुख और दुःख का साथ, अमरकान्त की सम्पूर्ण कहानियाँ (दो खंडों में)। संस्मरण: कुछ यादें, कुछ बातें। बाल साहित्य: नेऊर भाई, वानर सेना, खूँटा में दाल है, सुग्गी चाची का गाँव, झगरू लाल का फैसला, एक स्त्री का सफर, मँगरी, बाबू का फैसला, दो हिम्मती बच्चे। पुरस्कार व सम्मान: सोवियतलैंड नेहरू पुरस्कार, मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान पुरस्कार, यशपाल पुरस्कार, जन-संस्कृति सम्मान, मध्य प्रदेश का ‘अमरकान्त कीर्ति’ सम्मान, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग का सम्मान, ‘इन्हीं हथियारों से’ उपन्यास, साहित्य अकादमी से पुरस्कृत। विशेष: विदेशी भाषाओं, प्रादेशिक भाषाओं, पेंग्विन इंडिया में कहानियाँ प्रकाशित, दूरदर्शन पर कहानियों पर फिल्में प्रदर्शित, रंगमंच पर कहानियों के नाट्य-रूपान्तरों का प्रदर्शन। निधन: 17 फरवरी, 2014.
No Review Found
More from Author