ज़िंदगी का सफ़र में पटकथा लेखक, शायर और संगीतकार जावेद अ़ख्तर, डॉक्युमेंट्री फ़िल्म निर्देशक और लेखिका नसरीन मुन्नी कबीर से वार्तालाप कर रहे हैं। इस किताब में अ़ख्तर ने ज़िंदगी के उन आयामों पर रौशनी डाली है जो इतिहास के अँधेरों में गुम हो जाया करते हैं। अ़ख्तर बला की ईमानदारी से अपनी ज़िंदगी के उन उतार-चढ़ाव का ज़िक्र करते नज़र आते हैं जो शहर-ए-लखनऊ में उनके बचपन का हिस्सा रहे हैं। वहाँ से शुरू होकर अ़ख्तर 1960 के उस दौर में जाते हैं जब वो लेखक बनने की ओर अग्रसर थे और फ़िल्म उद्योग में अपने क़दम रखना चाह रहे थे। वो उन दिनों की बात भी आगे रखते हैं जब वो एक कामयाब पटकथा लेखक हो चुके थे। वो अपने पति होने, पिता होने और अपनी पारिवारिक ज़िंदगी पर भी वार्तालाप करते हैं। वो अपनी दोस्ती और सहकर्मियों के बारे में भी बताते हैं जो उनकी निजी और पेशेवर ज़िंदगी का हिस्सा रहे हैं। यह जानकर हैरानी होगी कि उनका भी दिल टूटा है, उन्हें भी चोट पहुँची है। वो उन दिनों को भी जीते हैं जब उन्होंने लेखकों और संगीतकारों के लिए हिंदोस्तान की संसद में आवाज़ बुलंद की थी। अपने भीतर और अंतर्मन की उन चुनौतियों-संघर्षों पर भी विचार रखे हैं जो मक़बूलियत और रईसी के साथ आते हैं और जिन पर विजय पाना आसान नहीं होता। उन्होंने दीवानों की तरह एक्सेलेंस का पीछा किया है। बात हो तो खरी-खरी, दाँव-पेंच तो ज़िंदगी के भी होते हैं। ज़िंदगी का सफ़र फ़िल्म इतिहास का वह दर्पण है जिसमें कहानियों और विवरणों की श़क्ल में इतिहास निगाहों में समा जाता है।
Nasreen Munni Kabir
Nasreen Munni Kabir is a London-based documentary filmmaker/author who has made several documentaries produced for Channel 4 TV (UK) including Follow that Star (a profile of Amitabh Bachchan, 1989), the series Movie Mahal and The Inner/Outer World of Shah Rukh Khan (2005, Chanel 4/Red Chillies). She has also written several books on Hindi cinema, including Guru Dutt, a life in cinema, Talking Films/Talking Songs with Javed Akhtar, and The Immortal Dialogue of Mughal-e-Azam. Born in Hyderabad, India, she has lived most of her life in the UK. In 1999, she won the first Asian Womens’ Achievement Award for promoting Indian cinema in the UK, and has been a governor on the board of the British Film Institute. She has also been a consultant to Channel 4 for over 25 years.
Javed Akhtar
Javed Akhtar is the co-writer of many leading Hindi films of the 1970s, including Zanjeer, Deewar and Sholay. He has won numerous awards for his screenplays and song lyrics. Several volumes of his poetry have been published in Urdu and in translation into several languages, including English and French. An accomplished speaker, he has been invited to lecture at various universities and literature festivals across the world. He is also a leading cultural commentator whose wit and intellect have won him legions of fans.
Nasreen Munni Kabir
,Javed Akhtar
Manjul Publishing House Pvt Ltd