Publisher |
WOW PUBLISHINGS PVT LTD |
Publication Year |
2010 |
ISBN-13 |
9789380582344 |
ISBN-10 |
938058234X |
Binding |
Paperback |
Number of Pages |
144 Pages |
Language |
(Hindi) |
Dimensions (Cms) |
8.5 x 5.5 x 1 |
Weight (grms) |
130 |
जीवन के हर मोड़ पर इंसान को मार्गदर्शन की जरूरत पड़ती है। चाहे बाल्यावस्था हो, किशोरावस्था हो, युवावस्था हो या वृद्धावस्था। इंसान को माता-पिता, शिक्षकों का मार्गदर्शन तो सहज ही मिल जाता है। इससे वह एक ऊँचे मुकाम पर पहुँच भी जाता है लेकिन जब उसे दिव्य मार्गदर्शन मिलता है तब उसके जीवन में चमत्कार होता है, वह सफलता की बुलंदियों को छूता है। खुश व आनंदित लोग ही ईश्वर के इस मार्गदर्शन को पहचानकर खुशी फैला पाते हैं। वरना दुःखी लोग सारी जिंदगी बेसुरा राग आलापते हुए जान तक नहीं पाते कि वे किस अनमोल चीज से महरूम रहे। इसलिए यह पुस्तक न केवल ईश्वर से मार्गदर्शन पाने का तरीका सिखाती है बल्कि हमें हर कार्य हॅंसते हुए करना भी सिखाती है। इस पुस्तक में पढ़ें - ईश्वरीय मार्गदर्शन में आनेवाली 7 बाधाएँ * मार्गदर्शन पाने की तैयारी करने के 7 तरीके * मार्गदर्शन के 7 कदम * ईश्वरीय संकेतों को पहचानने के तरीके * हर कार्य हॅंसते हुए कैसे करें * इस पुस्तक को पढ़कर ईश्वरीय मार्गदर्शन पाने की हर संभावना को खोलें।
Sirshree
सरश्री की आध्यात्मिक खोज का सफर उनके बचपन से प्रारंभ हो गया था i इस खोज के दौरान उन्होंने अनेक प्रकार की पुस्तकों का अध्ययन किया i इसके साथ ही अपने आध्यात्मिक अनुसंधान के दौरान अनेक ध्यान पद्धतियों का अभ्यास किया i उनकी इसी खोज ने उन्हें कई वैचारिक और शैक्षणिक संस्थानों की ओर बढ़ाया i जीवन का रहस्य समझने के लिए उन्होंने एक लम्बी अवधि तक मनन करते हुए अपनी खोज जारी रखी, जिसके अंत में उन्हें आत्मबोध प्राप्त हुआ i सरश्री ने दो हज़ार से अधिक प्रवचन दिए हैं और सत्तर से अधिक पुस्तकों की रचना की है, जिन्हें दस से अधिक भाषाओँ में अनुवादित किया जा चुका है i
Sirshree
WOW PUBLISHINGS PVT LTD