Buy Aao Pani Ban Jate Hain, 9789347265433 at Best Price Online - Buy Books India

Aao Pani Ban Jate Hain

Author :

Ashish Kumar Mishra

Publisher:

Radhakrishna Prakashan

Rs212 Rs250 15% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 1-3 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

Radhakrishna Prakashan

Publication Year 2026
ISBN-13

9789347265433

ISBN-10 9347265438
Binding

Paperback

Number of Pages 128 Pages
Language (Hindi)
Dimensions (Cms) 20 X 13 X 1
Weight (grms) 140
Subject

Poetry

आओ पानी बन जाते हैं’ आशीष कुमार मिश्र का पहला कविता-संग्रह है। इसमें संकलित कविताएँ अपने रचाव और बसाव में एक ठेठपन का अहसास कराती हैं। यह निश्चय ही आशीष के अपनी जड़ों से गहरे जुड़ाव से उपजा है। और, उनकी जड़ें अपने घर-परिवार, हित-मीत से होती हुई देस-दुनिया और धरती-आसमान तक फैली हैं;  यह फैलाव केवल भावनात्मक नहीं है बल्कि इसका ठोस आधार है कवि का अपना जीवन, उसकी अपनी चर्या। यहाँ यह जिक्र करना अनुचित न होगा कि आशीष एक पेशेवर पत्रकार और समर्पित रंगकर्मी भी हैं और इन कामों ने भी उनकी कविता को कहीं-न-कहीं समृद्ध किया है। इस संग्रह की एक कविता, ‘यह ठीक नहीं’ को इस सन्दर्भ में देखा जा सकता है। यह कविता एक व्यक्तिगत आत्मीय से संवाद की तरह शुरू होती है—‘कहो, क्या हाल-चाल हैं’। लेकिन तीसरी ही पंक्ति से यह एक अलग धरातल पर पहुँच जाती है—‘सबकुछ अच्छा है!/ ऐसा है तो सचमुच/ यह ठीक नहीं।’ क्या यह सतह के नीचे दबे सच को देखने की पत्रकारीय दृष्टि नहीं है! इसी तरह एक अन्य कविता, ‘दाल-भात’ में आशीष ने शब्दों के मितव्यय और सहज तुक-ताल से ऐसी सृष्टि की है जो पर्याप्त नाटकीय हो उठी है। वस्तुतः इस संग्रह में ऐसा और भी बहुत कुछ है जो आपको ठिठकने, रुकने, याद रखे जाने और अपना लिए जाने के लिए विवश करेगा।

Ashish Kumar Mishra

No Review Found
Similar Books