Buy Aadhi Pankti, 9789347265556 at Best Price Online - Buy Books India

Aadhi Pankti

Author :

Anchit

Publisher:

Radhakrishna Prakashan

Rs200 Rs250 20% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 1-3 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

Radhakrishna Prakashan

Publication Year 2026
ISBN-13

9789347265556

ISBN-10 9347265551
Binding

Paperback

Edition First
Number of Pages 144 Pages
Language (Hindi)
Dimensions (Cms) 21.5 x 14 x 1
Weight (grms) 160
Subject

Poetry

प्रेम हमें पीड़ा में रखता है, और पीड़ा हमें जीने का वह रास्ता देती है, जिसे सर्वव्यापी और सर्वस्वीकृत अ-प्रेम ने हमसे ले लिया है। जो प्रेम नहीं करते वे ही संसार को वैसा करते हैं जैसा वह हमारे चारों ओर मौजूद है-घृणा और क्रूरता से लबालब।

अंचित की ये कविताएँ हमें प्रेम की ओर लौटाती हैं, उसकी पीड़ा, उसके सुख, उसके स्पर्श और ऐन्द्रीयता की ओर। इन कविताओं में मन और देह की नज़दीकियों के वे पल भी हैं जिन्हें हम सदैव अपने साथ रखना चाहते हैं, जिनसे गुज़रते हुए हम अपने आत्म का पुनराविष्कार करते हैं; और वे अनन्त तक ठहरे हुए क्षण भी जिन्हें हम अपनी स्मृतियों में बार-बार देखा करते हैं-जो इस उजाड़ में मानी भर रहा था/वह था तुम्हारा हाथ, मेरे हाथों में।

इस पीड़ा, और स्मृति में दिपदिपाते सुख और दुःख को एक समूचे अनुभव के रूप में हम तक पहुँचाने के लिए अंचित इन कविताओं में एक सुचिन्तित शिल्प-सजगता के साथ उन्हें रूपायित करते हैं। ये आवेग में बही आती कविताएँ नहीं हैं, ये प्रेमी को प्रेम में व्यवहृत होते देखनेवाली द्रष्टा कविताएँ हैं, जिनमें अनुभव और अभिव्यक्ति का सन्तुलन एक तने हुए तार की तरह साफ़ दिखता है, ये प्रेम की खरोंच को पुराना न पड़ने देने वाली कविताएँ हैं जो प्रेम को एक विचार, एक संकल्प की तरह बचाकर रखती हैं।

Anchit

अंचित का जन्म 27 जनवरी, 1990 को पटना, बिहार में हुआ। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय, पटना के अंग्रेज़ी विभाग से पी-एच.डी. की है। उनकी प्रकाशित पुस्तकें हैं—‘साथ-असाथ’, ‘शहर पढ़ते हुए’ (कविता-संग्रह); ‘प्रकृति में एक जीवन’ (जयराम रमेश की लिखी इन्दिरा गांधी की जीवनी का अनुवाद)। उन्होंने टी.एस. एलियट की कविता ‘द वेस्टलैंड’ के अलावा पाब्लो नेरुदा, चार्ल्ज़ बकाउस्की, आथर रिम्बौ, यहूदा आमिखाई और महमूद दरवेश की कविताओं का अंग्रेज़ी से हिन्दी में अनुवाद किया है। साथ ही मुक्तिबोध, स्वामीनाथन, रामकृष्ण पांडेय, अरुण कमल, अनामिका, राजेश जोशी, मदन कश्यप, संजय कुंदन और मनोज कुमार झा की कविताओं का हिन्दी से अंग्रेज़ी में अनुवाद किया है। ‘सदानीरा’, ‘समालोचन’, ‘वागर्थ’, ‘पूर्वग्रह’, ‘इंडियन लिटरेचर’ आदि पत्र-पत्रिकाओं में कविताएँ, गद्य और अनुवाद प्रकाशित हुए हैं। ‘कवि केदारनाथ सिंह कविता सम्मान’ (2021) से सम्मानित हैं। फ़िलहाल पटना विश्वविद्यालय, पटना में स्नातकोत्तर अंग्रेज़ी विभाग में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।
No Review Found
Similar Books