Buy Asaadharan Lakshyon Ko Paane Ki Kala (Hindi), 9789373171951 at Best Price Online - Buy Books India

Asaadharan Lakshyon Ko Paane Ki Kala (Hindi)

Author :

Steve D. Sims

Publisher:

Manjul Publishing House Pvt Ltd

Rs224 Rs299 25% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 3-5 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

Manjul Publishing House Pvt Ltd

Publication Year 2026
ISBN-13

9789373171951

ISBN-10 937317195X
Binding

Paperback

Number of Pages 154 Pages
Language (Hindi)
Weight (grms) 150
Subject

Self Help And Personal Development

अगर आपको लोगों के हँसने का डर न हो, तो आप क्या हासिल कर सकते हैं? आज के दौर में—जहाँ लोग दूसरों की छोटी-सी गलती पकड़कर उनका मज़ाक उड़ाने के लिए तैयार बैठे रहते हैं—अधिकांश लोग ऐसा कुछ भी करने से बचते हैं, जिस पर लोग हँस सकें। लेकिन स्टीव डी. सिम्स की सोच इससे बिल्कुल विपरीत है। इस पुस्तक में स्टीव बताते हैं कि दूसरों की राय की परवाह किए बिना ऐसे बड़े और दुस्साहसी लक्ष्य कैसे चुनें, जिन्हें दुनिया पहली नज़र में बेवकूफ़ी या पागलपन कहे । माइकल एंजेलो की प्रसिद्ध प्रतिमा डेविड के सामने एक निजी रात्रिभोज आयोजित करने से लेकर स्वयं एलन मस्क के स्पेसएक्स में विशेष दौरा सुनिश्चित करने तक, उनकी हर असाधारण उपलब्धि की शुरुआत एक ही सवाल से होती है— मैं इसे और कितना आगे ले जा सकता हूँ? इसे इतना बड़ा और अनोखा कैसे बनाया जाए कि लोग इसे बेवकूफ़ी समझें? स्टीव इतिहास के ऐसे साहसिक लक्ष्यों की कहानियों, सफल लोगों की विशिष्ट आदतों और अपने लंबे पेशेवर अनुभव से मिली सीखों के माध्यम से दिखाते हैं कि किस तरह आप अपने डर और स्वयं की बनाई सीमाओं से मुक्त होकर अपनी वास्तविक क्षमता तक पहुँच सकते हैं। जब तक आप कुछ असाधारण नहीं कर दिखाते, लोग आपका मज़ाक उड़ाते हैं; और जब आप कर दिखाते हैं, तो वही लोग आपका सम्मान करने लगते हैं। इसलिए ज़रूरत से ज़्यादा सोचने में समय न गँवाइए। ऐसे लक्ष्य चुनिए, जिन्हें दुनिया बेतुका या बेवकूफी भरा समझे। क्योंकि जिस क्षण आप उन लक्ष्यों की ओर बढ़ना शुरू करते हैं, उसी क्षण आप उस ज़िंदगी का दरवाज़ा खोल देते हैं, जिसका आपने हमेशा सपना देखा था ।

Steve D. Sims

दो दशकों से भी अधिक समय तक स्टीव डी. सिम्स दुनिया के सबसे प्रभावशाली और संपन्न लोगों की असंभव - सी लगने वाली इच्छाओं को साकार करने वाले विश्वसनीय व्यक्ति रहे हैं। दुनिया की सबसे बड़ी एक्सपीरिएंशियल कॉन्सीएर्ज़ फर्म के संस्थापक के रूप में उन्होंने लोगों के जुनून को समझने और असंभव लगने वाली चीज़ों को भी संभव बना देने की अपनी विलक्षण क्षमता के बल पर दुनिया के अनेक प्रतिष्ठित और चर्चित लोगों को अपना ग्राहक बनाया। वे हार्वर्ड, पेंटागन, मास्टरमाइंड टॉक्स, वॉर रूम, जीनियस नेटवर्क और ट्रैफिक एंड कन्वर्ज़न जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर मुख्य वक्ता के रूप में भी आमंत्रित किए जा चुके हैं। वे अपनी पत्नी, बच्चों, कुत्तों और अपनी बहुत सारी मोटरसाइकिलों के साथ लॉस एंजिलिस में रहते हैं । गो फॉर स्टुपिड: द आर्ट ऑफ़ अचीविंग रिडिकुलस गोल्स उनकी चर्चित पहली पुस्तक ब्लूफिशिंग: द आर्ट ऑफ़ मेकिंग थिंग्स हैपन की अगली कड़ी है।
No Review Found
Similar Books
More from Author