Buy Bageshwar Dham Sarkar: Pt. Dhirendra Krishna Shastri Ki Adbhut Yatra (Hindi), 9788198184412 at Best Price Online - Buy Books India

Bageshwar Dham Sarkar: Pt. Dhirendra Krishna Shastri Ki Adbhut Yatra (Hindi)

Author :

Sachin Choudhary

Publisher:

Manjul Publishing House Pvt. Ltd.

Rs263 Rs350 25% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 3-5 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

Manjul Publishing House Pvt. Ltd.

Publication Year 2025
ISBN-13

9788198184412

ISBN-10 8198184414
Binding

Paperback

Number of Pages 190 Pages
Language (Hindi)
Weight (grms) 320
Subject

Biography

“बागेश्वर धाम सरकार – पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की अद्भुत यात्रा” सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा है—एक युवा साधक से लेकर राष्ट्र की आस्था के केंद्र बन चुके पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री तक की प्रेरणादायी गाथा। इस पुस्तक में लेखक सचिन चौधरी ने न सिर्फ बागेश्वर धाम सरकार से अपनी पहली मुलाकात, बल्कि पिछले चार वर्षों में उनके साथ हुए अनुभवों, संवादों और आत्मीय क्षणों को सच्चाई और श्रद्धा के साथ शब्दों में पिरोया है। किताब में वर्णित है कि कैसे एक सामान्य से गाँव गढ़ा से शुरू होकर, बाबा का तेज, ज्ञान और दिव्य दृष्टि लोगों के जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन लेकर आए। यह पुस्तक इस बात की साक्षी है कि कैसे बुंदेलखंड की धरती से निकला एक युवा आज करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का प्रतीक बन गया है। बागेश्वर धाम सरकार की महिमा, श्रद्धालुओं की अडिग भक्ति, खजुराहो जैसे क्षेत्रों पर इसका सामाजिक-आर्थिक प्रभाव, और बाबा के अनदेखे पहलुओं को उजागर करती यह पुस्तक—हर उस व्यक्ति के लिए पठनीय है जो आस्था, अध्यात्म और आत्मबल की शक्ति को समझना चाहता है।

Sachin Choudhary

सचिन चौधरी—एक ऐसा नाम जो पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव रखता है, और जिसने बुंदेलखंड की माटी, उसकी भाषा बुंदेली, और वहाँ की संस्कृति को दुनिया के सामने लाने का बीड़ा उठाया है। ईटीवी, स्टार न्यूज़, एबीपी न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके सचिन जी ने पिछले छह वर्षों से ‘बुंदेली बौछार’ नामक डिजिटल मीडिया संस्थान के ज़रिए बुंदेली भाषा को नया मंच दिया है। उनकी पत्रकारिता की नजर पैनी है, लेकिन उनका दिल बुंदेलखंड के लिए धड़कता है। इसी भाव से उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार के साथ अपने अनुभवों को पूरी ईमानदारी और श्रद्धा से इस पुस्तक में साझा किया है। लेखक न तो चमत्कारों से चकित हुए हैं और न ही अंधभक्ति के शिकार, लेकिन उन्होंने जो देखा, सुना और महसूस किया, वही सब आपके सामने है—बिलकुल सच्चाई के साथ।
No Review Found
Similar Books
More from Author