Buy Chupchap Anya Kavitayein | चुपचाप अन्य कविताएँ, 9788169516099 at Best Price Online - Buy Books India

Chupchap Anya Kavitayein | चुपचाप अन्य कविताएँ

Author :

Shailendra Kumar Shukla

Publisher:

HIND YUGM

Rs199 Rs249 20% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 3-5 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

HIND YUGM

Publication Year 2026
ISBN-13

9788169516099

ISBN-10 8169516099
Binding

Paperback

Number of Pages 140 Pages
Language (Hindi)
Weight (grms) 133
Subject

Poetry

शैलेन्द्र कुमार शुक्ल की कविताओं में लोक कभी अतीत की सुरक्षित शरणस्थली नहीं रहा आया है। उनकी दृष्टि अपने पहले कविता-संग्रह ‘सावन सुआ उपास’ के बाद अपनी कविताओं की इस दूसरी किताब में अधिक विस्तृत हो ऐतिहासिक और दार्शनिक भूगोल में प्रवेश करती दिखाई देती है। गाँव, श्रम, ऋतु, स्मृति और विस्थापन के अनुभवों से निर्मित जो काव्य-दृष्टि शैलेन्द्र के यहाँ केंद्रीय रही आई है, उसका एक नवीन परिप्रेक्ष्य इस ताज़ा संग्रह की कविताओं में मिलेगा। इतिहास और वर्तमान का तनाव इन कविताओं में और ज़्यादा मुखर हुआ है। यहाँ इस संग्रह के शीर्षक 'चुपचाप' में समाई व्यंजना को समझा जा सकता है। यह शैली लोकप्रियतावाद, जाति, संस्कृतिकरण और बाज़ार की भाषा को एक साथ टटोलती है तथा निश्चय ही शैलेन्द्र कुमार शुक्ल की कविता को अपने समय की एक विशिष्ट और विश्वसनीय आवाज़ बनाती है।

Shailendra Kumar Shukla

शैलेन्द्र कुमार शुक्ल का जन्म वर्ष 1986 में उत्तर प्रदेश के सीतापुर ज़िले के साहब नगर गाँव में हुआ। उनकी शुरुआती शिक्षा गाँव के प्राथमिक विद्यालय से और उच्च शिक्षा लखनऊ, बनारस, हैदराबाद और वर्धा के विश्वविद्यालयों में हुई। बलभद्र प्रसाद दीक्षित 'पढ़ीस' की अवधी कविताओं में लोक (एम.फिल.) और अवधी कविता : स्वभाव और प्रवृत्तियाँ : 1850-2010 (पी-एच.डी.) उनके शोध-कार्य हैं। उनकी कविताओं की पहली पुस्तक 'सावन सुआ उपास' शीर्षक से वर्ष 2023 में प्रकाशित हुई। उनकी कविताएँ हमारे समकालीन लोक-जीवन, उसके संघर्ष और विपर्यास को एक प्रकार की संयत प्रतिरोधधर्मिता में बरतती हैं। वह काव्य-मर्म को विषय के विस्तार में बहुत कुशलता से बचाते हैं। वह अब कुछ पुरानी हो चली हिंदी की नई पीढ़ी के बहुत मँजे हुए, जानदार और अपने विषय के जानकार कवि हैं। अवधी की वार्षिक पत्रिका 'खरखइंचा' के संपादक और रेख़्ता फ़ाउंडेशन के उपक्रम 'हिन्दवी' के अवधी विभाग के सलाहकार हैं। रविशंकर उपाध्याय स्मृति युवा कविता पुरस्कार (2019) से सम्मानित हैं।
No Review Found
Similar Books