Buy Shahzadi | शहज़ादी । Shahzaadi, 9788169516136 at Best Price Online - Buy Books India

Shahzadi | शहज़ादी । Shahzaadi

Author :

Muntazir Firozabadi

Publisher:

HIND YUGM

Rs199 Rs249 20% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 3-5 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

HIND YUGM

Publication Year 2026
ISBN-13

9788169516136

ISBN-10 8169516137
Binding

Paperback

Number of Pages 160 Pages
Language (Hindi)
Weight (grms) 138
Subject

Poetry

‘शहज़ादी’ सिर्फ़ एक मजमुआ-ए-शायरी नहीं है और न ही यह किसी एक किरदार की कहानी है। यह उस पूरी कायनात की तहरीर है, जिसमें बेटियाँ हैं, माँएँ हैं, प्रेमिकाएँ हैं, यानी वो सभी औरतें हैं जो कभी चीख़ती नहीं, मगर हर रोज़ एक ख़ामोश लड़ाई लड़ती हैं। यानी यह किताब किसी एक तजुर्बे की पैदाइश नहीं है। यह उन सब अधूरे लम्हों की ज़मीन है, जो या तो ख़ामोश रह गए, या रोज़मर्रा की भीड़ में जज़्ब हो गए। यहाँ कोई हीरो नहीं, कोई ट्रैजिक विलन नहीं। यहाँ तो वो लोग हैं जो बिस्मिल्लाह में नज़र नहीं आते, मगर फ़ातिहा में याद ज़रूर किए जाते हैं। इस किताब में आपको बड़े-बड़े नामों के हवाले नहीं मिलेंगे। न ही इसमें कोई दर्शन की भारी-भरकम बातें हैं। ये तो बस जज़्बात की नुमाइश है, बिना टिकट, बिना तामझाम। यहाँ जो भी लफ़्ज़ हैं, वो क़ाग़ज़ पर छपे हर्फ़ नहीं हैं, ये ज़िंदा लोग हैं। ये रिश्ते हैं। ये एहसासात हैं। इनमें एक महबूबा भी है, जो अलविदा नहीं कहती, बस चुपचाप चली जाती है। यहाँ वह सब है जो अक्सर छूट जाता है, जैसे एक बच्ची की आवाज़, एक माँ की थकान, एक बाप की ख़ामोशी, एक प्रेमी की तन्हाई और एक आदमी की अदृश्य टूटन।

Muntazir Firozabadi

उत्तरप्रदेश के फ़िरोज़ाबाद ज़िले से ताल्लुक़ रखने वाले मुंतज़िर फ़िरोज़ाबादी का अस्ल नाम अनन्त भारद्वाज है। शिक्षा के क्षेत्र में B.Tech. और M.Tech की डिग्री ले चुके हैं। परिवार के लोग चाहते थे कि प्रसाशनिक सेवा में जाएँ, लेकिन दिलो-दिमाग़ अदब के अलावा कहीं लगा ही नहीं। इन दिनों तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में एसोसिएट प्रोफ़ेसर हैं और इंजीनीयरिंग छात्रों के रोज़गार के लिए ज़रूरी क़ाबिलियत जैसे विषय पर रिसर्च कर रहे हैं। शायरी करते हैं और कभी-कभी मुशायरों एवं कवि-सम्मेलनों में भी शरीक होते हैं। क्लासिक शायरों को पढ़ना शौक़ भी है और ज़ौक़ भी। ‘जौन एलिया : एक अजब-ग़ज़ब शायर’ किताब के ज़रिए जौन साहब को सलाम पेश कर चुके हैं। ‘शहज़ादी’ इनका पहला मजमुआ है जिसमें ग़ज़लें, नज़्में/कविताएँ शामिल हैं। इस किताब में बेटियाँ हैं, माँएँ हैं, प्रेमिकाएँ हैं, बाप की ख़ामोशी है, बच्चों की मासूमियत है, मोहब्बत की हार है और एक ऐसे शायर का दिल है जो ज़िंदगी को सिर्फ़ देखता नहीं, उसे जीता भी है।
No Review Found
Similar Books