Buy Coffee Ke Cup Mein Chaay, 9788169516051 at Best Price Online - Buy Books India

Coffee Ke Cup Mein Chaay

Author :

Manav Kaul

Publisher:

HIND YUGM

Rs269 Rs299 10% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 3-5 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

HIND YUGM

Publication Year 2026
ISBN-13

9788169516051

ISBN-10 8169516056
Binding

Paperback

Number of Pages 256 Pages
Language (Hindi)
Weight (grms) 220
Subject

Indian Writing

एक लेखक, जिसे यात्राएँ और लेखन लगातार अपनों से दूर ले जाते रहे हैं, पिता की मृत्यु के वर्षों बाद एक दृश्य उसे स्मृतियों की उन परतों तक वापस ले जाता है, जिन्हें वह शायद भूल जाना चाहता था। वहीं से खुलते हैं पिता के अनकहे रिश्ते, रूमिका की उपस्थिति और उसके अपने जीवन के वे हिस्से, जिनसे बचते हुए वह मुंबई से कश्मीर और फिर यूरोप तक भटकता है।

‘कॉफ़ी के कप में चाय’ स्मृति, परिवार, अकेलेपन, अपराधबोध और उन रिश्तों का संवेदनशील उपन्यास है जिन्हें कोई आसान नाम नहीं दिया जा सकता। इसमें यात्रा केवल जगहों की नहीं, अपने अतीत और भीतर की उलझनों तक लौटने की भी है। और कॉफ़ी के कप में मिली चाय की तरह, कभी-कभी पराई दुनिया में अचानक मिला अपनापन ही सबसे बड़ी राहत बन जाता है

Manav Kaul

कश्मीर के बारामूला में पैदा हुए मानव कौल की परवरिश मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में हुई। 2004 में \'अरण्य’ नाम के एक ख़्वाब का जन्म हुआ। मानव के क़ाबिल निर्देशन में \'शक्कर के पाँच दाने’ और \'पार्क’ जैसे नाटकों के साथ \'अरण्य’ ने तेज़ी से देश-विदेश के थिएटर सर्किट में माक़ूल जगह बनाई। \'पीले स्कूटर वाला आदमी’ नाटक में मानव ने अपने लेखन में उस काव्यात्मक लहज़े और अंदाज़ को अपनाया जिसकी तुलना आलोचकों ने निर्मल वर्मा और विनोद कुमार शुक्ल की लेखन-शैली से की। 2003 में \'जजंत्रम ममंत्रम’ से फ़िल्मी करियर की शुरुआत हुई। 2013 में रिलीज़ हुई फ़िल्म \'काई पो चे’ में इनके अभिनय को ख़ूब सराहना मिली। 2016 में \'वज़ीर’ और \'जय गंगाजल’ में बड़े पर्दे पर इनके अभिनय की ख़ूब चर्चा रही। इनकी पहली किताब \'ठीक तुम्हारे पीछे’ साल 2016 की सर्वाधिक पसंद की गई कहानियों की किताब रही। यह इनकी दूसरी किताब है।
No Review Found
Similar Books
More from Author