Publisher |
Rajkamal Parkashan Pvt Ltd |
Publication Year |
2021 |
ISBN-13 |
9789388183437 |
ISBN-10 |
9789388183437 |
Binding |
Hardcover |
Number of Pages |
112 Pages |
Language |
(Hindi) |
Dimensions (Cms) |
19X13X1 |
Weight (grms) |
200 |
किताब के बारे में __ "प्रेम हम सबको बेहतर शहरी बनाता है। हम शहर के हर अनजान कोने का सम्मान करने लगते हैं। उन कोनों में ज़िन्दगी भर देते हैं... आप तभी एक शहर को नए सिरे से खोजते हैं जब प्रेम में होते हैं। और प्रेम में होना सिर्फ़ हाथ थामने का बहाना ढूँढ़ना नहीं होता। दो लोगों के उस स्पेस में बहुत कुछ टकराता रहता है। ‘लप्रेक' उसी कशिश और टकराहट की पैदाइश है। "...लेखक के बारे में___ रवीश कुमार आमतौर पर लोगों के दिलों में ‘एनडीटीवी वाले रवीश' के नाम से एक बड़ी पहचान। बिहार के मोतिहारी जि़ले के गाँव जितवारपुर से चलकर दिल्ली शहर में ‘स्थायी पता' की तलाश करने वाले। लप्रेक का नया कॉन्सेप्ट शुरू करने वाले। ‘वन रूम सेट का रोमांस' जैसी लम्बी कहानी किश्तवार लिखने वाले ‘क़स्बा' के ब्लॉगर। आमतौर पर इनका सबसे बड़ा परिचय—‘रवीश की रिपोर्ट' वाले रवीश कुमार। ‘रैमॉन मैगसेसे अवार्ड 2019' से सम्मानित। ‘इश्क़ में शहर होना' का अंग्रेजी में ‘अ सिटी हैप्पन्स इन लव' नाम से अनुवाद प्रकाशित। ‘बोलना ही है' किताब अंग्रेजी, मराठी और कन्नड़ भाषाओं में भी प्रकाशित। चित्रकार के बारे में विक्रम नायक दिल्ली निवासी चित्रकार, कार्टूनिस्ट, छायाकार और जाने-माने फ़िल्मकार जिनके दृश्य अपनी सादगी और ऊर्जा से लोगों के दिलों में घर कर लेते हैं। 1997 में स्नातक की डिग्री ली। तभी से हर साल भारतीय कला दीर्घाओं में इनके काम की प्रदर्शनी लगती रहती है। इनकी कला जर्मनी, ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और नीदरलैंड में भी प्रदर्शित। अपने पेशेवर और छात्र जीवन में, 2-डी कला-रूपों, अभिनय और निर्देशन के लिए कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित।
Ravish Kumar
Ravish Kumar, writer, journalist and social commentator, is Senior Executive Editor with NDTV India. He is also the author of Ishq Mein Shahar Hona, Dekhte Rahiye and Ravishpanti.
Ravish Kumar
Rajkamal Parkashan Pvt Ltd