Buy Jurm Aur Saza (Hindi Edition), 9789355184184 at Best Price Online - Buy Books India

Jurm Aur Saza (Hindi Edition)

Author :

FYODOR DOSTOYEVSKY

Publisher:

Vani Prakashan

Rs591 Rs695 15% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 1-3 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

Vani Prakashan

Publication Year 2023
ISBN-13

9789355184184

ISBN-10 9355184182
Binding

Hardcover

Number of Pages 472 Pages
Language (Hindi)
Weight (grms) 510
Subject

Classic Fiction

फ़्योदोर दोस्तोवस्की की महानता इसी में है कि वह मानव आत्मा की अन्तरतम गहराइयों का 'चित्रण' करने में विश्व साहित्य में अद्वितीय है। उसके पात्र काम नहीं करते, किसी प्रकार का काम करते हुए नहीं दीखते या दिखाये जाते, चाहे अमीर हों या ग़रीब, पूँजीपति, ज़मींदार, मजदूर, किसान, क्लर्क या विद्यार्थी; लेकिन इन सामाजिक जीवन की विषमताओं से आक्रान्त और अभिशप्त इन्सानों की आत्मा में अच्छाई और बुराई, पाप और पुण्य, मानवीय और पाश्विक प्रवृत्तियों के बीच जो चिरन्तन द्वन्द्व और संघर्ष चलता है और उससे व्यावहारिक स्तर पर प्रेम और घृणा, आस्था और अनास्था, सनक, जुर्म और पापाचार, दुःख और दर्द के रूप में जो दुर्दमनीय और प्रचण्ड प्रतिक्रियाएँ होती हैं, उनका वर्णन वह ऐसी यथार्थ सच्चाई से करता है कि सारे समाज का ढाँचा उसमें रूपायित हो जाता है। उन्नीसवीं शताब्दी में जारशाही के रूप में, जब एक ओर दास-प्रथा टूट रही थी और पूँजीवाद अपने पंजे फैला रहा था, साधारण लोगों का जीवन कितना अभिशप्त और पीड़ित था, इसका सजीव और यथार्थवादी चित्रण दोस्तोवस्की की रचनाओं में इतनी मार्मिकता से है कि रूस में समाजवाद की स्थापना से हुआ पहले तक वहाँ की जनता उसे अपनी पीड़ा-वेदना और नये जीवन की आकांक्षाओं को अभिव्यक्ति देने वाले महान गद्य-शिल्पी के रूप में पूजती थी। उसकी रचनाओं मुर्दों का घर और जुर्म और सज़ा ने जारशाही की निरंकुशता और सामन्ती समाज के विरुद्ध लोगों के मन में विद्रोह की आग भड़का दी थी। लेकिन अपने यौवन-काल का यह क्रान्तिकारी लेखक, जिसने साइबेरिया में चार साल कारावास में बिताये थे और जिसे मृत्यु-दण्ड दिया गया था, अपने अन्तिम दिनों में सामाजिक क्रान्ति और समाजवाद में आस्था खोकर धार्मिक अन्धविश्वासों में मनुष्य के उद्धार का मार्ग खोजने लगा। शायद इसी कारण, क्रान्ति के प्रारम्भिक दिनों में सोवियत आलोचकों ने दोस्तोवस्की को 'पराजयवादी' और 'प्रतिक्रियावादी' घोषित किया। लेकिन अन्तिम दिनों की इन प्रतिक्रियावादी प्रवृत्तियों के बावजूद वह रूसी-जीवन के यथार्थ-चित्रण से कभी विमुख नहीं हुआ और वह अपने युग की समस्याओं का प्रगतिशील समाधान सोचने में चाहे असमर्थ रहा हो, लेकिन साधारण जनों के दुःख-दर्द के प्रति उसका कलाकार- हृदय अन्त तक उतना ही सहानुभूतिपूर्ण और संवेदनशील बना रहा, जितना यौवन-काल में था। यह मूलभूत सत्य सामयिक उत्तेजनाओं से हमेशा के लिए ढँका नहीं रह सकता था, और मैंने मास्को और लेनिनग्राद में जाकर देखा है कि वहाँ के विद्वान और साधारण पाठक दोस्तोवस्की का नाम अब कितने आदर से लेते हैं और उसकी कृतियों को कितने चाव से पढ़ते हैं ।
 

FYODOR DOSTOYEVSKY

फ़्योदोर मिखाइलोविच दोस्तोयेव्स्की फ़्योदोर मिखाइलोविच दोस्तोयेव्स्की का जन्म 11 नवंबर 1821 को मॉस्को में हुआ। उनके पिता एक सैन्य अस्पताल में चिकित्सक थे। माँ एक धार्मिक महिला थीं। पिता की इच्छा पर उन्होंने सेंट पीटर्सबर्ग के सैन्य अभियंत्रण विद्यालय में प्रवेश लिया, पर यह जीवन उन्हें रास नहीं आया। गणित और इंजीनियरिंग से अधिक वह साहित्य, संगीत और मानवीय चरित्रों में रुचि रखते थे। 1846 में उनका पहला उपन्यास ‘ग़रीब लोग (Poor Folk)’ प्रकाशित हुआ, जिसे प्रसिद्ध आलोचक बेलिन्स्की ने ख़ूब सराहा। इससे वह अचानक साहित्यिक जगत में चर्चित हो गए। शीघ्र ही वह प्रगतिशील और समाजवादी विचारों से प्रभावित हुए और पेत्राशेव्स्की मंडल से जुड़ गए। इस कारण 1849 में उन्हें गिरफ़्तार कर राजद्रोह का दोषी ठहराया गया और मृत्युदंड की सज़ा सुनाई गई। जब उन्हें गोली मारने के लिए मैदान में खड़ा किया गया—आँखों पर पट्टी बाँध दी गई— ठीक अंतिम क्षण में दंड को आजीवन कठोर कारावास में बदल दिया गया और उनको साइबेरिया निर्वासित कर दिया गया। निर्वासन से लौटने के बाद उनका जीवन आर्थिक संकट, बीमारी और जुए की लत से घिरा रहा। वह क़र्ज़ चुकाने के लिए लगातार लिखते रहे। इसी दौर में ‘व्हाइट नाइट्स’ (1848), ‘अपराध और दंड’ (1866), ‘इडियट ‘(1869), ‘डेमन्स’ (1872) और अंततः ‘ब्रदर्स करामाज़ोव’ (1880) जैसे महान कृतियाँ रची गईं। उनकी भाषा-शैली मनोवैज्ञानिक, संवादप्रधान और अंतर्मुखी है, जिसमें आत्मालाप और नैतिक तनाव प्रमुखता से उभरकर सामने आते हैं। व्हाइट नाइट्स उनकी रचनाओं में विशिष्ट स्थान रखती है। यह एक कोमल, स्वप्निल और आत्मकथात्मक कहानी है, जिसमें महान त्रासदियों के बजाय क्षणिक प्रेम, अकेलेपन और अधूरी आकांक्षा की मार्मिक अभिव्यक्ति मिलती है। 9 फ़रवरी 1881 को सेंट पीटर्सबर्ग में उनका निधन हुआ। आज दोस्तोयेव्स्की को आधुनिक उपन्यास और मनोवैज्ञानिक साहित्य का एक मज़बूत स्तंभ माना जाता है। एक ऐसा लेखक जिसने मनुष्य की अंतरात्मा को कथा का केंद्र बना दिया।
No Review Found
Similar Books
More from Author