Buy Manzilein Aur Bhi Hain - Jagdish Arora (Hindi), 9789373170084 at Best Price Online - Buy Books India

Manzilein Aur Bhi Hain - Jagdish Arora (Hindi)

Author :

Lory Pattanaik

Publisher:

Manjul Publishing House Pvt. Ltd.

Rs319 Rs399 20% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 3-5 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

Manjul Publishing House Pvt. Ltd.

Publication Year 2026
ISBN-13

9789373170084

ISBN-10 9373170082
Binding

Paperback

Number of Pages 152 Pages
Language (English)
Subject

Biographies & Autobiographies

हर काले बादल के पीछे एक उजली किरण छिपी होती है। उस प्रकाश को खोज निकालना हममें से प्रत्येक पर निर्भर करता है। जगदीश अरोरा का सफ़र मध्य प्रदेश के अशोक नगर में एक मामूली घर से शुरू हुआ । पक्के इरादे, ईमानदारी और कड़ी मेहनत में अटूट विश्वास के साथ उन्होंने भारत की सबसे ग़लत समझी जाने वाली इंडस्ट्रीज़ में से एक शराब निर्माण के व्यवसाय — में एक असाधारण विरासत स्थापित की । उनकी ज़िंदगी लगन, दृढ़ विश्वास और अपने हालात से आगे बढ़कर सपने देखने की हिम्मत का प्रमाण है । इस शानदार सफ़र की नींव उनके माता-पिता ने रखी थी। उनकी माँ, आशा रानी अरोरा ने उन्हें स्वतंत्र रूप से सोचना और मज़बूती व दृढ़ संकल्प के साथ ज़िम्मेदारियाँ निभाना सिखाया । उनके पिता, मोहन लाल अरोरा ने उन्हें कड़ी मेहनत, संतोष और अपने वचन का सम्मान करने की सीख दी। इन दोनों ने मिलकर उन्हें अनिश्चितताओं से ऊपर उठने और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा दी । अपने पूरे सफ़र में जुनून, एकाग्रता, ईमानदारी, दृढ़ संकल्प और कृतज्ञता उनकी सबसे बड़ी ताक़त रहे। उनकी कहानी यह दिखाती है कि सफलता केवल पैसे या उपलब्धियों से नहीं मापी जाती, बल्कि उन उसूलों से मापी जाती है, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति उसे हासिल करता है । यह उस दौर की कहानी है, जब भारत में 1970 के दशक में जगदीश अरोरा ने एक ऐसे व्यवसाय में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई, जिसके बारे में उस समय खुलकर बात तक नहीं होती थी। यह एक ऐसे इंसान की कहानी है, जिसने अपनी माँ से किए एक पक्के वादे को निभाते हुए तमाम रुकावटों को पार किया— कि वह अपनी पूरी जिंदगी में कभी शराब का सेवन नहीं करेगा। यह किताब संघर्ष, साहस और मूल्यों की एक प्रेरक कहानी है। यह एक ऐसे बिज़नेसमैन के निर्माण की गाथा है, जिसकी ज़िंदगी यह साबित करती है कि असाधारण उपलब्धियाँ अक्सर सबसे साधारण परिस्थितियों से ही शुरू होती हैं।

Lory Pattanaik

लोरी पटनायक, वेबओडॉक्टर आईटी सर्विसेज एंड सॉल्यूशंस की सह-संस्थापक हैं । वे एक दुर्लभ व्यक्तित्व की धनी हैं - एक पावर प्लांट इंजीनियर, मानव संसाधन रणनीतिकार, उद्यमी, लेखिका और पत्रकार । हरी-भरी क्षेत्रीय परियोजनाओं से लेकर प्लांट के निर्माण और कमीशनिंग तक, उन्होंने सात वर्षों तक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ सेवा दी। पढ़ने और लिखने की प्यास उनके व्यक्तित्व का अभिन्न हिस्सा रही है, जो वर्ष 2009 के बाद और गहरी हो गई, जब उन्होंने इंजीनियरिंग के साथ एमबीए (एचआर और आईबीएम) पूरा किया और भारत के प्रमुख प्रकाशन समूहों जैसे टाइम्स ऑफ़ इंडिया, हिंदुस्तान टाइम्स, दैनिक भास्कर और श्री प्रकाशन जर्नल के लिए एक परियोजना पत्रकार (प्रोजेक्ट जर्नलिस्ट) के रूप में लिखना शुरू किया। तब से अब तक उन्होंने जीवनी, फ़िक्शन, नॉन-फ़िक्शन और तकनीकी जर्नल्स की श्रेणी में 16 पुस्तकों की रचना और प्रकाशन किया है।
No Review Found
Similar Books