Buy Phool Harsingar Wale, 9788119555239 at Best Price Online - Buy Books India

Phool Harsingar Wale

Author :

Ankita Singh

Publisher:

HIND YUGM

Rs199

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 3-5 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

HIND YUGM

Publication Year 2026
ISBN-13

9788119555239

ISBN-10 8119555236
Binding

Paperback

Number of Pages 144 Pages
Language (Hindi)
Weight (grms) 110
Subject

Poetry

फूल हरसिंगार वाले’ चिर परिचित कवयित्री अंकिता सिंह की पहली गीतकृति है। विज्ञान-अभियांत्रिकी विषय की पृष्ठभूमि से आने के बावजूद हिंदी कविता के प्रति उनका अगाध प्रेम अद्वितीय है। अपने गीतों के माध्यम से नई पीढ़ी के बीच बीते एक दशक में अंकिता ने सबसे तेज़ी से अपनी स्वीकार्यता को स्थापित किया है। अंकिता पाठ्यक्रम के माध्यम से भी विद्यार्थियों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराती हैं। साथ ही, सोशल मीडिया के ज़रिये लाखों श्रोताओं के बीच अपनी गहरी पैठ बनाई है। प्रस्तुत पुस्तक में उन्होंने अपने 51 गीतों और मुक्तकों को संग्रहित किया गया है। यह गीत प्रेम, विरह एवं सामाजिक विषयों से संबंधित हैं। पुस्तक की भूमिका प्रसिद्ध कवि एवं भाषाविद् प्रो. राहुल अवस्थी तथा प्रवेशिका प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक एवं गीतकार मनोज 'मुंतशिर' द्वारा लिखी गई है।

'प्रकृति प्रेम' अंकिता के गीतों का केंद्रीय तत्व एवं प्रेरणास्रोत है। पेड़ों से गिरते पत्तों और सावन में बेलौस गाते परिंदे उनके गीतों में जीवंत विचरण करते दिखते हैं। गीतों के सृजन में उन्होंने अपने भावों के साथ आती मौलिकता को जहाँ कृत्रिम नहीं होने दिया वहीं गीत-परंपरा के नैसर्गिक सिद्धांतों, रस, छंद और अलंकार के नियमों को भी पूरी ज़िम्मेदारी से निभाया है।

Ankita Singh

अंकिता सिंह जन्मतिथि : 26.12.82 जन्मस्थान : गया जी (बिहार) शिक्षा : गणित से स्नातक (मोदी विश्वविद्यालय), एम.सी.ए. (उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय), तत्पश्चात बैंगलोर विश्वविद्यालय (कंप्यूटर विज्ञान संकाय) में व्याख्याता के पद पर कार्य। भारत के सभी प्रमुख टेलीविज़न चैनलों पर काव्यपाठ प्रसारित। संयुक्त राज्य अमेरिका, दुबई, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, भूटान, तुर्की, ओमान, म्यांमार, उज़्बेकिस्तान आदि देशों में काव्यपाठ। पुरस्कार एवं सम्मान : हिंदी गौरव सम्मान (न्यूयॉर्क) अंतरराष्ट्रीय हिंदी गीत शिरोमणि सम्मान (अंतरराष्ट्रीय हिंदी समिति, संयुक्त राज्य अमेरिका) महात्मा गांधी बिहार गौरव सम्मान अंतर्नाद सम्मान (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) कल्कि गौरव सम्मान साहित्य अनुरागी सम्मान ऑनर ऑफ़ अशोका अवार्ड (साहित्य) गीत त्रिवेणी सम्मान (अखिल भारतीय ज्योतिष संघ) वूमेन ऑफ़ द ईयर 2021 (वीरांगना एसोसिएशन, बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा जी द्वारा)
No Review Found
Similar Books