Buy Aas, 9789352291090 at Best Price Online - Buy Books India

Aas

Author :

Bashir Badra

Publisher:

Vani Prakashan

Rs191 Rs225 15% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 1-3 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

Vani Prakashan

Publication Year 2023
ISBN-13

9789352291090

ISBN-10 9352291093
Binding

Paperback

Number of Pages 114 Pages
Language (Hindi)
Weight (grms) 200
Subject

Poetry

‘आस’ में बशीर बद्र की रचनात्मकता का उत्कृष्ट रूप मौदूज है। साहित्य अकादमी से सम्मानित यह संग्रह उनकी कुछ नई गज़लों के साथ पहली बार देवनागरी में प्रकाशित हो रहा है। अपनी तशीर में बशीर बद्र की गज़लें नन्ही दूब पर अटकी हुई ओस की बूँद और सर्दी में पेड़ की फुगनी पर उतरती हुई मुलायम धूप की तरहा है। यहाँ प्रकृति आदमी के एहसास का हिस्सा है। उन्होने शायरी को सर्वथा नए प्रकृति-बिम्बों से समृध्द किस है। लेकिन उनकी गज़लों में जो छाया-प्रकाश के रुओ-रंगों की सहरकारी है,उसकी तह में हमारे दौर के क्रूर सवाल भी मौजूद हैं।

Bashir Badra

बशीर बद्र - शिक्षा : एम.ए., पीएच.डी. (अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से)। शैक्षणिक उपलब्धियाँ : वर्ष 1969 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मैगज़ीन में ग़ालिब नम्बर तरतीब दिया, जिसे विश्वविद्यालय ने किताब के रूप में प्रकाशित किया। विश्वविद्यालय में एम.ए. पूर्वार्ध के सभी विषयों में प्रथम, छात्रों में प्रथम आने पर 'सर विलियम मोरिस' छात्रवृत्ति प्राप्त हुई। एम.ए. (उर्दू) में प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 'यूनिवर्सिटी स्वर्ण पदक' एवं विभिन्न विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले समस्त छात्रों में भी प्रथम रहने पर 'डॉ. राधाकृष्णन पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। पुरस्कार : वर्ष 1969 में ग़ज़लों के प्रथम प्रकाशित संकलन, 'इकाई' पर उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा पुरस्कार प्राप्त हुआ। वर्ष 1973 में ग़ज़लों के द्वितीय प्रकाशन, 'इमेज' को उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा पुरस्कृत किया गया। वर्ष 1985 में ग़ज़लों के तृतीय प्रकाशन, 'आमद' को उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा पुरस्कार दिया गया। वर्ष 1986 में 'आमद' को बिहार अकादमी द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। सम्मान : ऑल इण्डिया हिन्दी उर्दू साहित्य अवार्ड कमेटी, 1997, लखनऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित। ऑल इण्डिया मीर तक़ी मीर अवार्ड, 97 उर्दू अकादमी मध्य प्रदेश, द्वारा सम्मानित। वर्ष 1999 में भारत सरकार द्वारा 'पद्मश्री' से सम्मानित। यात्राएँ: अमरीका 5 बार, पाकिस्तान 2 बार, कैनेडा,दुबई, शारजाह, अबूजहबी, बहरैन, मस्कत, दोहा (क़तर)। उपलब्धियाँ एवं उत्तरदायित्व : सदस्य, साहित्य अकादेमी, दिल्ली; सदस्य कार्यकारिणी, उर्दू अकादमी, लखनऊ, सदस्य कार्यकारिणी, तरक्रिकए-उर्दू मंडल, भारत सरकार, दिल्ली, अध्यक्ष, मंडल शिक्षा, रिसर्च डिग्री कमेटी, मेरठ विश्वविद्यालय, मेरठ, विशेषज्ञ, पारितोषिक समिति, हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, भोपाल, अकादमी सदस्य, शिक्षा मण्डल, कश्मीर विश्वविद्यालय।
No Review Found
Similar Books
More from Author