Buy Ishq Ke Saat Padaav, 9788166841491 at Best Price Online - Buy Books India

Ishq Ke Saat Padaav

Author :

Priya Malik

Publisher:

Vani Prakashan

Rs265 Rs295 10% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 3-5 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

Vani Prakashan

Publication Year 2026
ISBN-13

9788166841491

ISBN-10 8166841495
Binding

Paperback

Number of Pages 123 Pages
Language (Hindi)
Weight (grms) 150
Subject

Poetry

इश्क़ के सात पड़ाव' केवल एक कविता-संग्रह नहीं, बल्कि रूह के उस रास्ते का सफ़र है जहाँ पैर नहीं, दिल चलता है। प्रिया मलिक की ये नज़्में सूफ़ी प्रेम के उन सात मुक़ामों की मुकम्मल दास्तान हैं जो 'दिलकशी' की पहली नज़र से शुरू होकर, 'उन्स' और 'इबादत' से गुज़रती हुई 'फ़ना' की आख़िरी दहलीज़ तक ले जाती हैं। यहाँ जिस्म की नहीं, ‘मैं’ की मौत होती है, जहाँ ख़ुदी दम तोड़ती है और 'मैं' से 'हम' तक का सफ़र ख़ुद-ब-ख़ुद तय हो जाता है। सहज, सरल और मर्मस्पर्शी भाषा में बुनी गयी ये कविताएँ हर उस दिल के लिए दुआ हैं जो इश्क़ को इबादत-सा मुसलसल जीना चाहता है। जब इश्क़ सातों पड़ाव पूरे कर इबादत सा मुसलसल, दुआ -सा मुकम्मल हो तब वह इश्क़ सूफ़ी हो जाता है, तब वह इश्क़ सूफ़ी हो जाता है।

Priya Malik

प्रिया मलिक एक स्पोकन वर्ड कवयित्री, किस्सागो और अभिनेत्री हैं जो अंग्रेज़ी, हिन्दी और उर्दू में लेखन एवं प्रस्तुति करती हैं। उनका लेखन मुख्यतः प्रेम और रिश्तों पर केन्द्रित है। इन परिचित विषयों को देखने का उनका दृष्टिकोण अनूठा होने के साथ-साथ बेहद आत्मीय और सहज है; यही वजह है कि उनकी रचनाएँ व्यापक पाठक-दर्शक समुदाय से गहरा जुड़ाव बनाती हैं। उनकी रचनाएँ भारत के कुछ सबसे बड़े स्पोकन वर्ड मंचों—कम्यून, अनइरेज़ पोएट्री, स्पिल पोएट्री और टेप अ टेल—पर प्रस्तुत की जा चुकी हैं। देश-विदेश के प्रतिष्ठित साहित्यिक आयोजनों में भी उनकी उल्लेखनीय उपस्थिति रही है। उन्हें जश्न-ए-रेख़्ता, साहित्य आज तक और टाइम्स लिटरेचर फेस्टिवल के साथ-साथ कोलंबोस्कोप जैसे अन्तरराष्ट्रीय महोत्सवों में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया है। मंचीय प्रस्तुतियों के साथ-साथ उन्हें ग्राज़िया, फ़ेमिना और कॉस्मोपॉलिटन जैसी राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में भी प्रमुखता से स्थान मिला है। वे कॉस्मोपॉलिटन इण्डिया की कवर स्टार भी रह चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गूगल, अमेज़न, हॉटस्टार और सोनी सहित अनेक प्रतिष्ठित ब्रांड के लिए लेखन किया है। उनकी चर्चित रचनाओं में वायरल कविता “मैं 2019 में 1999 ढूँढ़ रही हूँ” विशेष रूप से उल्लेखनीय है, जिसने श्रोताओं को एक बार फिर 1990 के दशक की यादों से जोड़ दिया। उनका एकल कार्यक्रम “इश्क़ है” भारत के अनेक शहरों में प्रस्तुत किया जा चुका है। संगीत और कविता का यह अनूठा संगम उनकी रचनात्मक पहचान को एक अलग विस्तार देता है। प्रिया मलिक का अंग्रेज़ी में प्रेम—कविताओं का संग्रह फोर दोज़ हू लव टू मच शीघ्र प्रकाश्य।
No Review Found
Similar Books