Buy Pratinidhi Kavitayein (Hindi), 9789360862381 at Best Price Online - Buy Books India

Pratinidhi Kavitayein (Hindi)

Author :

Ravikant

,

Omprakash Valmiki

Publisher:

Rajkamal Prakashan

Rs159 Rs199 20% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 1-3 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

Rajkamal Prakashan

Publication Year 2024
ISBN-13

9789360862381

ISBN-10 936086238X
Binding

Paperback

Edition 1st
Number of Pages 152 Pages
Language (Hindi)
Dimensions (Cms) 18X12X1
Weight (grms) 167
Subject

Poetry

ओमप्रकाश वाल्मीकि ने कविता, कहानी और आत्मकथा के साथ आलोचना भी लिखी है। लेकिन मूल रूप से वे कवि ही हैं। उनके रचनाकार व्यक्तित्व को अभिव्यक्ति सबसे पहले कविता में ही मिली। वे मानते थे कि दलित कविता में जो नकार है वह अतीत से चली आ रही मान्यताओं से है, वर्तमान के छद्म से है, लेकिन उसका मुख्य उद्देश्य जीवन में घृणा के स्थान पर प्रेम, समता और बन्धुता का संचार करना ही है। उनकी प्रतिनिधि कविताओं के इस संकलन में शामिल कविताएँ भी यही सिद्ध करती हैं। वे सवाल उठाते हैं, दलितों के यथार्थ को सामने रखते हैं, लेकिन प्रतिशोध की भावना से नहीं, न्याय की चेतना से प्रेरित होकर। ये कविताएँ एकदम सीधी और सरल शब्दावली में ऐसे कितने ही प्रश्न उठाती हैं जिनके सामने सवर्ण हिन्दू समाज को अपनी तमाम ताकत के बावजूद मौन रह जाना पड़ता है। 

Ravikant

"रविकान्त जन्म : 25 जून, 1979; गाँव—जगम्मनपुर, ज़िला—जालौन, बुन्देलखंड, (उत्तर प्रदेश)। शिक्षा : जेएनयू से हिन्दी साहित्य में एम.ए., एम.फिल्., लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएच.डी.। रचनात्मक सक्रियता : 'आलोचना और समाज', 'आज़ादी और राष्ट्रवाद' पुस्तकों का सम्‍पादन। 'अदहन' पत्रिका का सम्पादन। प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में अनेक लेख, शोधालेख एवं कविताएँ प्रकाशित। दूरदर्शन से कई साहित्यिक आयोजन प्रसारित; समाचार चैनलों पर बहस में दलित चिन्तक और राजनीतिक विश्लेषक के रूप में नियमित सहभागिता; अंक विचार मंच, लखनऊ के माध्यम से साहित्यिक और सामाजिक उत्थान के कार्यक्रमों का नियमित संचालन; साहित्य अकादेमी के ‘ग्रामालोक’ कार्यक्रम का संयोजन; संस्थापक ‘अंक फ़ाउंडेशन’, लखनऊ। सम्प्रति : सहायक प्रोफ़ेसर, हिन्दी विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ।"

Omprakash Valmiki

जन्म: 30 जून, 1950, बरला, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश। शिक्षा: एम.ए. (हिन्दी साहित्य)। प्रकाशित कृतियाँ: सदियों का संताप, बस्स ! बहुत हो चुका, अब और नहीं, शब्द झूठ नहीं बोलते, चयनित कविताएँ (कविता संग्रह); जूठन (आत्मकथा) अंग्रेजी, जर्मन, स्वीडिश, पंजाबी, तमिल, मलयालम, कन्नड़, तेलगू में अनूदित एवं प्रकाशित; सलाम, घुसपैठिए अम्मा एंड अदर स्टोरीज, छतरी (कहानी संग्रह), दलित साहित्य का सौन्दर्यशास्त्र, मुख्यधारा और दलित साहित्य, दलित साहित्य: अनुभव, संघर्ष और यथार्थ (आलोचना), सफाई देवता (सामाजिक अध्ययन)। अनुवाद: सायरन का शहर (अरुण काले) कविता संग्रह का मराठी से हिन्दी में अनुवाद, मैं हिन्दू क्यों नहीं (कांचा एलैया) की अंग्रेजी पुस्तक का हिन्दी में अनुवाद, लोकनाथ यशवन्त की अनेक मराठी कविताओं का हिन्दी में अनुवाद। अन्य: लगभग 60 नाटकों में अभिनय एवं निर्देशन, विभिन्न नाट्य दलों द्वारा ‘दो चेहरे’ का मंचन, ‘जूठन’ के नाट्य रूपान्तरण का अनेक नगरों में मंचन; अनेक राष्ट्रीय सेमिनारों में हिस्सेदारी, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ में पुनश्चर्या पाठ्यक्रम में अनेक व्याख्यान, अनेक विश्वविद्यालयों, पाठ्यक्रमों में रचनाएँ शामिल, प्रथम हिन्दी दलित साहित्य सम्मेलन, 1993, नागपुर के अध्यक्ष, 28वें अस्मितादर्श साहित्य सम्मेलन, 2008, चन्द्रपुर, महाराष्ट्र के अध्यक्ष, भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, राष्ट्रपति निवास, शिमला सोसाइटी के सदस्य। पुरस्कार/सम्मान: डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार, 1993; परिवेश सम्मान, 1995; जयश्री सम्मान, 1996; कथाक्रम सम्मान, 2001; न्यू इंडिया बुक पुरस्कार, 2004; साहित्य भूषण सम्मान 2006; 8वाँ विश्व हिन्दी सम्मेलन, 2007, न्यूयॉर्क, अमेरिका सम्मान, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का सम्मान । निधन: 17 नवम्बर, 2013.
No Review Found
Similar Books
More from Author