Buy Dilli Pahunchane Mein Kitna Waqt Lagta Hai | दिल्ली पहुँचने में कितना वक़्त लगता है, 9788169516167 at Best Price Online - Buy Books India

Dilli Pahunchane Mein Kitna Waqt Lagta Hai | दिल्ली पहुँचने में कितना वक़्त लगता है

Author :

Avinash Aman

Publisher:

HIND YUGM

Rs199 Rs249 20% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 3-5 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

HIND YUGM

Publication Year 2026
ISBN-13

9788169516167

ISBN-10 8169516161
Binding

Paperback

Number of Pages 176 Pages
Language (Hindi)
Weight (grms) 149
Subject

Short Stories

लाहौर से दिल्ली पहुँचने में कितना वक़्त लगता है—कुछ घंटे, या कभी-कभी पूरी उम्र? एक बुज़ुर्ग रोज़ इस सफ़र का हिसाब लगाता है। परदेस में नौकरी तलाशते दो अनजान नौजवान एक-दूसरे की मूख पहचान लेते हैं। एक बेटी अपने पिता के फेंके हुए काग़ज़ों में उनका अनकहा प्यार सँभालती है। अपने घरों और समाज में जगह तलाशती स्त्रियाँ पूछती हैं कि उनकी सुरक्षा, इच्छा और आज़ादी का फ़ैसला आख़िर कौन करेगा। ‘दिल्ली पहुँचने में कितना वक़्त लगता है’ समकालीन पाकिस्तानी कथाकारों की बीस कहानियों का संग्रह है। इनमें बँटवारे की स्मृतियाँ हैं, रोज़ी-रोटी की जद्दोजहद है, प्रेम की कसक है और धर्म तथा रिवाज की आड़ में पलती हिंसा से टकराते जीवन हैं। यथार्थ, व्यंग्य, फ़ंतासी और प्रतीकों के अलग-अलग रास्तों से ये कहानियाँ मनुष्य की असुरक्षा और उसके भीतर बची करुणा तक पहुँचती हैं। अविनाश अमन के चयन और हिंदी अनुवाद में सामने आती ये आवाज़ें हमें पड़ोसी मुल्क के उन घरों, गलियों और दिलों में ले जाती हैं जहाँ बहुत कुछ अपरिचित होकर भी अपना लगता है। पढ़ते हुए किसी किरदार के दुख में अपना दुख पहचान लेना शायद सरहद पार करने का सबसे आत्मीय तरीक़ा है।

Avinash Aman

19 फ़रवरी, 1978 को भागलपुर में जन्मे डॉ. अविनाश अमन उर्दू के प्रसिद्ध कथाकार, शायर एवं अनुवादक हैं। उन्होंने अरबी, उर्दू तथा इस्लामिक अध्ययन में स्नातकोत्तर की उपाधियाँ प्राप्त कीं हैं एवं अरबी में पी-एच.डी. की है। उनकी पहली रचना जून 1989 में 'बालहंस' में प्रकाशित हुई। तत्पश्चात् भारत-पाकिस्तान के लगभग सभी महत्वपूर्ण पत्र-पत्रिकाओं यथा आजकल, शायर, ऐवाने उर्दू, हँस, कथादेश, किताबनुमा, नया दौर, नया वरक़, तस्तीर, ज़ीस्त, अदब-दोस्त, तिरयाक़, सालिस, कादम्बिनी, चंपक आदि में उनकी रचनाएँ निरंतर प्रकाशित होती रही हैं। अनुवाद के क्षेत्र में वह वर्ष 1995 से लगातार सक्रिय हैं। उनके एक ग़ज़ल-संग्रह ‘अब्रे-रवाँ’, एक हास्य कथा-संग्रह ‘ट्यूशन के झमेले’, कथा-संग्रह ‘शेर का अहसास’, अनूदित पुस्तकें ‘ख़ुशबू सरहदों के पार’, ‘उत्तर आधुनिकतावाद : निहितार्थ एवं संभावनाएँ’, ‘धूप के निवाले’ और संपादित पुस्तक ‘इलतफ़ात-ओ-ऐतराफ़’ प्रकाशित हो चुके हैं। वे बिहार उर्दू अकादमी के विशिष्ट सेवा सम्मान के साथ ही अनेक पुरस्कारों एवं सम्मानों से विभूषित हैं। दूरदर्शन एवं आकाशवाणी पर अनेक प्रस्तुति दे चुके हैं। संप्रति पटना (बिहार, भारत) में निवास करते हैं।
No Review Found
Similar Books