Buy Nargis Aur Narangi । नरगिस और नारंगी, 9788169516013 at Best Price Online - Buy Books India

Nargis Aur Narangi । नरगिस और नारंगी

Author :

Prakriti Kargeti

Publisher:

HIND YUGM

Rs199 Rs249 20% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 3-5 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

HIND YUGM

Publication Year 2026
ISBN-13

9788169516013

ISBN-10 8169516013
Binding

Paperback

Number of Pages 144 Pages
Language (Hindi)
Weight (grms) 140
Subject

Short Stories

प्रकृति करगेती का कहानी-संग्रह ‘नरगिस और नारंगी’ यथार्थ और कल्पना के बीच उस जगह से अपनी दुनिया रचता है, जहाँ साधारण दिखने वाली चीज़ें अचानक बोलने, प्रेम करने, दुखी होने और मनुष्य को उसका चेहरा दिखाने लगती हैं। शीर्षक कहानी में नरगिस नाम की स्मार्ट डिवाइस और नारंगी रंग के मोटर-अलार्म के बीच पनपता अनोखा प्रेम है; ‘ज़बर्ज़स्त रॉयल्टी’ साहित्य और प्रकाशन की दुनिया पर खिलंदड़ा व्यंग्य करती है; ‘बिल्लन’ अदृश्यता, अकेलेपन और अपनाए जाने की इच्छा को छूती है; ‘एडम’ आकर्षण और प्रेम की विडंबनाओं से खेलती है; ‘ट्रेन की पटरियाँ’ मृत्यु को डार्क कॉमेडी में बदल देती है, जबकि ‘एक थी ओ-ज्यू’ पहाड़ी जीवन, लोकविश्वास, इच्छाओं, बाज़ार और मानवीय लालच को जादुई कथा में पिरोती है। इन कहानियों में स्त्री-अनुभव, संबंध, अकेलापन, शोक और हिंसा हैं, लेकिन भावुकता का अतिरिक्त बोझ नहीं। फैंटेसी, जादुई यथार्थ, व्यंग्य और बेबाक समकालीन भाषा के सहारे प्रकृति परिचित संसार को थोड़ा तिरछा करके दिखाती हैं—और उसी तिरछेपन में उसके कई असुविधाजनक सच साफ़ दिखाई देने लगते हैं।

Prakriti Kargeti

प्रकृति करगेती (16 मार्च 1991) 2015 में 'ठहरे हुए से लोग' कहानी के लिए राजेंद्र यादव हंस कथा सम्मान मिला। पहला कहानी-संग्रह 'ठहरे हुए से लोग' (हिन्द युग्म, 2022) प्रकाशित। यह संग्रह साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार और जानकी पुल शशिभूषण द्विवेदी सम्मान के लिए नामांकित हुआ। दो कविता-संग्रह 'शहर और शिकायतें' (राधाकृष्ण प्रकाशन, 2017) और 'दो ध्रुवों के बीच' (सेतु प्रकाशन, 2022) प्रकाशित। 2015 में बीबीसी की 100 वीमेन सूची में शामिल हुईं। हंस, हिन्दवी, पाखी, जानकीपुल, लल्लनटॉप जैसी पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। इंडिया टुडे, नेटवर्क 18 और बीबीसी में पत्रकार और प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत रहीं। टी.वी.एफ़, कल्चर मशीन, टाइम्स इंटरनेट से जुड़कर पटकथा लेखन की ओर रुख़ किया। टी.वी.एफ़ की सीरीज़ 'इंजीनियरिंग गर्ल्स' की पटकथा लेखिका। राइटर्स इंक 2026 और नेटफ़्लिक्स क्लाइमेट चेंज स्क्रीनराइटिंग लैब 2026 की फ़ेलो चुनी गईं। साथ ही एक ए.आई. इंस्टिट्यूट में कंटेंट सँभालती हैं।
No Review Found
Similar Books
More from Author