Buy Shahar Aur Shikayaten , 9788183618298 at Best Price Online - Buy Books India

Shahar Aur Shikayaten

Author :

Prakriti Kargeti

Publisher:

RADHAKRISHAN PRAKASHAN PVT. LTD

Rs188 Rs250 25% OFF

Availability: Out of Stock

Shipping-Time: Usually Ships 1-3 Days

Out of Stock

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

RADHAKRISHAN PRAKASHAN PVT. LTD

Publication Year 2017
ISBN-13

9788183618298

ISBN-10 9788183618298
Binding

Hardcover

Number of Pages 112 Pages
Language (Hindi)
Dimensions (Cms) 21 X 14 X 2.5
Weight (grms) 300
Subject

Poetry

प्रकृति की कविताएँँ अपने समकालीनों से कई मायनों में अलग प्रतीत होती हैं। सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है उनकी भाषा की सहजता। वह एक ऐसी भाषा की रचना करती हैं जो अपने कथ्य के साथ-साथ अपनी संभावना को खोलती है। यह किसी और के द्वारा पहले सिद्ध कर ली गई भाषा नहीं है जिसे उन्होंने अपनी बात कहने के लिए प्रयोग करना शुरू कर दिया। यह भाषा कविता के साथ-साथ बनती है। कथ्य इन कविताओं को कहीं भी मिल जाता है, अनुभव के संसार का कोई भी ऐसा तिनका जो अपनी लय से उखड़ा नजर आए उनकी कविता का विषय हो जाता है। जो चीज अलग से दिखाई देती है वह ये कि इन कविताओं में पढ़ी हुई कविताओं की छवियाँ दिखाई नहीं देतीं। अपनी भाषा की तरह ये कविताएँ जमीन भी अपनी ही चुनती हैं। वह स्वाभाविक गति से अपना रास्ता तय करती हैं, प्राकृतिक ढंग से अपने आसपास के प्रति अपनी प्रतिक्रियाओं को आने देती हैं। एकदम अनलोडेड। इन कविताओं के पास अपनी बहुत स्वाभाविक शिकायतें हैं जिनके जवाब उन्हें अपने समय और अपने समाज से चाहिए। वह न खुद कोई विमर्श गढ़ती हैं न चाहती लगती हैं कि उन्हें जो जवाब दिए जाएँ वे 'फासिलाइज्ड' विमर्शों के निष्कर्ष हों। ये बेचैनियाँ, असहमतियाँ, और उनसे उपजी ये कविताएँ हमें शुरू से शुरू करने के लिए आमंत्रित करती हैं। जैसे कह रही हों कि चीजों के हल देखने में अगर बहुत सुगठित, सुन्दर और ललित नहीं हैं तो भी चलेगा, पर उनका जीवन की लय को बदलने में सक्षम होना जरूरी है।

Prakriti Kargeti

प्रकृति करगेती (16 मार्च 1991) 2015 में 'ठहरे हुए से लोग' कहानी के लिए राजेंद्र यादव हंस कथा सम्मान मिला। पहला कहानी-संग्रह 'ठहरे हुए से लोग' (हिन्द युग्म, 2022) प्रकाशित। यह संग्रह साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार और जानकी पुल शशिभूषण द्विवेदी सम्मान के लिए नामांकित हुआ। दो कविता-संग्रह 'शहर और शिकायतें' (राधाकृष्ण प्रकाशन, 2017) और 'दो ध्रुवों के बीच' (सेतु प्रकाशन, 2022) प्रकाशित। 2015 में बीबीसी की 100 वीमेन सूची में शामिल हुईं। हंस, हिन्दवी, पाखी, जानकीपुल, लल्लनटॉप जैसी पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। इंडिया टुडे, नेटवर्क 18 और बीबीसी में पत्रकार और प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत रहीं। टी.वी.एफ़, कल्चर मशीन, टाइम्स इंटरनेट से जुड़कर पटकथा लेखन की ओर रुख़ किया। टी.वी.एफ़ की सीरीज़ 'इंजीनियरिंग गर्ल्स' की पटकथा लेखिका। राइटर्स इंक 2026 और नेटफ़्लिक्स क्लाइमेट चेंज स्क्रीनराइटिंग लैब 2026 की फ़ेलो चुनी गईं। साथ ही एक ए.आई. इंस्टिट्यूट में कंटेंट सँभालती हैं।
No Review Found
Similar Books
More from Author