Buy Dastak, 9788168837997 at Best Price Online - Buy Books India

Dastak

Author :

Bashir Badra

Publisher:

Rekhta Publication

Rs314 Rs349 10% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 3-5 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

Rekhta Publication

Publication Year 2026
ISBN-13

9788168837997

ISBN-10 8168837991
Binding

Paperback

Number of Pages 231 Pages
Language (Hindi)
Weight (grms) 300
Subject

Poetry

दस्तक बशीर बद्र की चुनिंदा शाइरी का एक ऐसा संग्रह है जिसमें उनके कलाम के अलग-अलग रंग एक साथ दिखाई देते हैं। इसमें प्रेम की ख़ुशबू है, बिछड़ने का दर्द है, अकेलेपन की ख़ामोशी है, रिश्तों की नज़ाकत है और ज़िन्दगी के मीठे-कड़वे अनुभवों की सच्ची तस्वीर भी। उनके मशहूर अशआर के साथ-साथ यह चयन उनकी शाइरी की उस संवेदनशील दुनिया से भी रू-ब-रू कराता है, जहाँ मामूली लगने वाले शब्द गहरे अर्थ ग्रहण कर लेते हैं। बशीर बद्र ने ग़ज़ल को सिर्फ़ महफ़िलों तक सीमित नहीं रखा; उन्होंने उसे आम ज़िन्दगी की भाषा और लोगों के दिलों की आवाज़ बना दिया। ‘दस्तक’ उसी लोकप्रियता, संवेदना और शाइराना सादगी का एक ख़ूबसूरत प्रतिनिधि चयन है।

Bashir Badra

बशीर बद्र - शिक्षा : एम.ए., पीएच.डी. (अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से)। शैक्षणिक उपलब्धियाँ : वर्ष 1969 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मैगज़ीन में ग़ालिब नम्बर तरतीब दिया, जिसे विश्वविद्यालय ने किताब के रूप में प्रकाशित किया। विश्वविद्यालय में एम.ए. पूर्वार्ध के सभी विषयों में प्रथम, छात्रों में प्रथम आने पर 'सर विलियम मोरिस' छात्रवृत्ति प्राप्त हुई। एम.ए. (उर्दू) में प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 'यूनिवर्सिटी स्वर्ण पदक' एवं विभिन्न विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले समस्त छात्रों में भी प्रथम रहने पर 'डॉ. राधाकृष्णन पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। पुरस्कार : वर्ष 1969 में ग़ज़लों के प्रथम प्रकाशित संकलन, 'इकाई' पर उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा पुरस्कार प्राप्त हुआ। वर्ष 1973 में ग़ज़लों के द्वितीय प्रकाशन, 'इमेज' को उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा पुरस्कृत किया गया। वर्ष 1985 में ग़ज़लों के तृतीय प्रकाशन, 'आमद' को उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा पुरस्कार दिया गया। वर्ष 1986 में 'आमद' को बिहार अकादमी द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। सम्मान : ऑल इण्डिया हिन्दी उर्दू साहित्य अवार्ड कमेटी, 1997, लखनऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित। ऑल इण्डिया मीर तक़ी मीर अवार्ड, 97 उर्दू अकादमी मध्य प्रदेश, द्वारा सम्मानित। वर्ष 1999 में भारत सरकार द्वारा 'पद्मश्री' से सम्मानित। यात्राएँ: अमरीका 5 बार, पाकिस्तान 2 बार, कैनेडा,दुबई, शारजाह, अबूजहबी, बहरैन, मस्कत, दोहा (क़तर)। उपलब्धियाँ एवं उत्तरदायित्व : सदस्य, साहित्य अकादेमी, दिल्ली; सदस्य कार्यकारिणी, उर्दू अकादमी, लखनऊ, सदस्य कार्यकारिणी, तरक्रिकए-उर्दू मंडल, भारत सरकार, दिल्ली, अध्यक्ष, मंडल शिक्षा, रिसर्च डिग्री कमेटी, मेरठ विश्वविद्यालय, मेरठ, विशेषज्ञ, पारितोषिक समिति, हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, भोपाल, अकादमी सदस्य, शिक्षा मण्डल, कश्मीर विश्वविद्यालय।
No Review Found
Similar Books
More from Author