Buy Nau-Ras (Hindi), 9789355432490 at Best Price Online - Buy Books India

Nau-Ras (Hindi)

Author :

Om Prakash Shukla

Publisher:

SARVATRA

Rs120 Rs150 20% OFF

Availability: Out of Stock

Shipping-Time: Usually Ships 3-5 Days

Out of Stock

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

SARVATRA

Publication Year 2023
ISBN-13

9789355432490

ISBN-10 9355432496
Binding

Paperback

Number of Pages 88 Pages
Language (Hindi)
Weight (grms) 100
Subject

Fiction/non-fiction

नौ-रस (कविता संग्रह) मेरी भावाभिव्यक्ति है। जीवन में जो घटित हुआ, अनुभव किया एवं प्रभावित हुआ, यही मेरी रचनाओं का मूल विषय है। मां, बचपन के दिन, जागो, लीला देखो ईश्वर की, हम जिंदा हैं, अफसर बेटा, रिश्ते, आदि बहुत सी रचनाओं का संकलन आपके हाथों में है जिसे आप तक पहुँचाकर गर्व महसूस कर रहा हूँ। मैं साहित्य की किसी विधा का ज्ञानी न होकर मात्र एक विद्यार्थी हूँ। मन में विभिन्न विषयों पर जो भाव उत्पन्न हुए, उन्हे ही कागजों पर उकेरने का प्रयास किया हूँ। हर एक कविता कुछ कहती है, सुनाती है, कभी साथ चले होंगे - ऐसा अहसास दिलाती है, जोड़ती है, प्रेरणा देती है - कर्त्तव्य पथ पर निडर चलने की, बचपन की यादों को ताजा करती है, चलते चलो-रूको नहीं का पाठ पढ़ाती है, स्त्री के सौन्दर्य एवं प्रेम को सजीव करती है। नौ-रस आपके जीवन के कितने नजदीक है, इसका निर्णय आप पर छोड़ता हूँ।

Om Prakash Shukla

इस पुस्तक के लेखक डॉ. ओम प्रकाश शुक्ल उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मूल निवासी हैं। उन्होंने समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ से प्राप्त की है। डॉ. शुक्ल को श्रम कानून तथा औद्योगिक सम्बन्ध में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, एलएलबी एवं समाज विज्ञान में पीएच.डी (मानद) की उपाधि भोपाल विश्वविद्यालय (बरकतउल्ला विश्वविद्यालय) ने प्रदान की है। डॉ. शुक्ल ने विश्वविख्यात फार्मास्युटिकल कंपनी ल्युपिन लिमिटेड, मण्डीदीप, भोपाल के मानव संसाधन विभाग में वरिष्ठ प्रबंधक-औद्योगिक सम्बन्ध के पद पर रहकर लगभग 34 वर्ष तक सक्रिय योगदान दिया है। डॉ. शुक्ल ने भारतीय प्रबंधन संस्थान (अहमदाबाद) द्वारा संचालित प्रबंधन विकास के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर मानव संसाधन विकास / प्रबंधन के क्षेत्र में विशेष योग्यता अर्जित की है। उन्होंने जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) के मानव संसाधन सम्मेलन में भी भाग लिया है। उनकी साहित्य एवं लेखन में स्कूली शिक्षा के समय से ही गहरी रुचि है। इनकी कविताएँ एवं लेख विभिन्न समाचार-पत्रों में प्रकाशित हुए हैं। साहित्य के क्षेत्र में उनकी पहली पुस्तक 'नौ-रस' (कविता संग्रह) जनवरी, 2023 में प्रकाशित हुई और दूसरी पुस्तक 'कहना बाकी है। (कविता संग्रह) सितम्बर, 2023 में प्रकाशित हुई है। दोनों ही पुस्तकें ऐमेज़ॉन, फ़िल्पकार्ट एवं अन्य प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। 'नौ-रस' बेस्टसेलर पुस्तकों की सूची में स्थान दर्ज करा चुकी है और यह भारत के अलावा अन्य देशों में भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
No Review Found
Similar Books
More from Author