Saaf Suthra (Hindi)

Author :

Suresh Patwa

Publisher:

SARVATRA

Rs319 Rs399 20% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 3-5 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

SARVATRA

Publication Year 2026
ISBN-13

9789373177090

ISBN-10 9373177095
Binding

Paperback

Number of Pages 258 Pages
Language (Hindi)
Weight (grms) 240
Subject

Fiction/non-fiction

साफ़-सुथरा लघुकथा-संग्रह साहित्यिक रूप से समृद्ध है जिसमें सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक तथा मानवीय सरोकारों से जुड़ी शताधिक लघुकथाएँ समाहित हैं, जो समाज के विविध पहलुओं जैसे धार्मिक कट्टरता, स्त्री-पुरुष संबंध, सत्ता की विसंगतियाँ, पारिवारिक मूल्य, नैतिक द्वंद्व और आधुनिक जीवन की विडंबना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती हैं। लेखक की भाषा-शैली सहज, सरल यथोचित तत्सम और तद्भव शब्दावली से युक्त होने के कारण एक मिठास घोलती है, जो पाठक को बाँधने में सक्षम है। इससे लघुकथा का कम से कम समय में साहित्यिक रस के आस्वादन का उद्देश्य पूरा होता है। यह संग्रह विविधतापूर्ण एवं पठनीय है जिसमें आम जीवन में घटित घटनाओं को लघुकथा के रूप में ढाला गया है। ये घटनाएँ हमें पढ़ी और सुनी सी लगती हैं, उनमें व्यक्त पीड़ा हमे अपनी ही लगती हैं, जिससे पाठक सहज ही आकर्षित हो जाता है। इन कथाओं का भावपक्ष एवं चिंतन पक्ष उज्ज्वल है।

Suresh Patwa

सुरेश चंद्र पटवा का जन्म 1952 में म.प्र. के होशंगाबाद जिले के सोहागपुर में हुआ। आपकी माता का नाम श्रीमती दमयंती बाई और पिता का नाम श्री शंकर लाल पटवा है। आपकी शिक्षा एम. कॉम. है। आपकी लेखन विधाएं कहानी, उपन्यास, इतिहास, लघुकथा, कविता, ग़ज़ल, वांग्मय, आध्यात्मिक साहित्य और यात्रा वृतांत हैं परंतु केंद्रीय विधा इतिहास व वांग्मय है, जिसके लिए आप जाने जाते हैं। आपकी कुल 12 कृतियाँ प्रकाशित हैं जिन्हें विभिन्न संस्थाओं ने सम्मानित किया है। तुलसी साहित्य सम्मान-2020 अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन द्वारा प्रदत्त डॉ.पोथुकुची साम्बा शिवराम मेमोरियल एक्सेलेन्सी अवॉर्ड-2021 सोहागपुर साहित्य समिति द्वारा साहित्य सृजक सम्मान-2021 प्रभात साहित्य परिषद द्वारा शफ़ीक़ तनवीर सम्मान-2022 भारतीय स्टेट बैंक, भोपाल वृत्त द्वारा उल्लेखनीय साहित्य सेवा सम्मान-2022 सत्य की मशाल पत्रिका द्वारा व्यंग साहित्य सेवी सम्मान-2022 शिव संकल्प साहित्य परिषद, नर्मदापुरम द्वारा साहित्य गौरव सम्मान-2022 मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, हिन्दी भवन द्वारा हज़ारी लाल जैन स्मृति वांग्मय पुरस्कार-2022
No Review Found
Similar Books
More from Author