| Publisher |
SARVATRA |
| Publication Year |
2026 |
| ISBN-13 |
9789373172354 |
| ISBN-10 |
9373172352 |
| Binding |
Paperback |
| Number of Pages |
268 Pages |
| Language |
(Hindi) |
| Weight (grms) |
250 |
| Subject |
Fiction/non-fiction |
यह पुस्तक महज़ यात्रा का विवरण नहीं अपितु राजस्थान के विभिन्न इलाकों जैसे मेवाड़, मारवाड़, हाड़ौती, ढुंढाड़ की ऐतिहासिक और पुरातात्विक विवेचना है। यात्रा वृतांत में इतिहास, भूगोल और किस्से-कहानी साथ चलते हैं। यह यात्रा इन इलाकों की स्थानीय बोली, भाषा और खानपीन के साथ चलती है। यह वृत्तांत राजस्थान के पर्यटन स्थलों का केवल सतही विवरण नहीं, बल्कि इसके दुर्लभ, रोचक और रोमांचक इतिहास एवं अलबेली संस्कृति का संजीदा सिंहावलोकन भी है। ऐतिहासिक और भौगोलिक पृष्ठभूमि में पर्यटन का आनंद कई गुना बढ़ जाता है। पाठक इस पुस्तक के पृष्ठ दर पृष्ठ पलटते इस उक्ति को साकार होते देख सकते हैं। एक अनुभवी गाइड और सम्मोहक सूत्रधार की भाँति, लेखक ने राजस्थान के पाँच संभागों के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के माध्यम से इसकी आत्मा को समग्रता में छूने का सार्थक उद्यम किया है। विषयवस्तु के विस्तार और गहराई को देखते हुए यदि इसे ‘शौर्य भूमि का सिंहावलोकन' कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।
Suresh Patwa
सुरेश चंद्र पटवा का जन्म 1952 में म.प्र. के होशंगाबाद जिले के सोहागपुर में हुआ। आपकी माता का नाम श्रीमती दमयंती बाई और पिता का नाम श्री शंकर लाल पटवा है। आपकी शिक्षा एम. कॉम. है। आपकी लेखन विधाएं कहानी, उपन्यास, इतिहास, लघुकथा, कविता, ग़ज़ल, वांग्मय, आध्यात्मिक साहित्य और यात्रा वृतांत हैं परंतु केंद्रीय विधा इतिहास व वांग्मय है, जिसके लिए आप जाने जाते हैं। आपकी कुल 12 कृतियाँ प्रकाशित हैं जिन्हें विभिन्न संस्थाओं ने सम्मानित किया है। तुलसी साहित्य सम्मान-2020 अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन द्वारा प्रदत्त डॉ.पोथुकुची साम्बा शिवराम मेमोरियल एक्सेलेन्सी अवॉर्ड-2021 सोहागपुर साहित्य समिति द्वारा साहित्य सृजक सम्मान-2021 प्रभात साहित्य परिषद द्वारा शफ़ीक़ तनवीर सम्मान-2022 भारतीय स्टेट बैंक, भोपाल वृत्त द्वारा उल्लेखनीय साहित्य सेवा सम्मान-2022 सत्य की मशाल पत्रिका द्वारा व्यंग साहित्य सेवी सम्मान-2022 शिव संकल्प साहित्य परिषद, नर्मदापुरम द्वारा साहित्य गौरव सम्मान-2022 मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, हिन्दी भवन द्वारा हज़ारी लाल जैन स्मृति वांग्मय पुरस्कार-2022
Suresh Patwa
SARVATRA