Vyang Pachisi (Hindi)

Author :

Suresh Patwa

Publisher:

SARVATRA

Rs200 Rs250 20% OFF

Availability: Available

Shipping-Time: Usually Ships 3-5 Days

    

Rating and Reviews

0.0 / 5

5
0%
0

4
0%
0

3
0%
0

2
0%
0

1
0%
0
Publisher

SARVATRA

Publication Year 2026
ISBN-13

9789373176178

ISBN-10 937317617X
Binding

Paperback

Number of Pages 156 Pages
Language (Hindi)
Weight (grms) 140
Subject

Fiction/non-fiction

सुरेश पटवा की व्यंग्य रचनाओं को पढ़ते हुए स्वाभाविक रूप से महसूस होता है कि लिखते समय अभिव्यक्ति का जो साहित्यिक आवेग लेखक पर हावी होता है, वह उसके विचारों, धारणाओं, मान्यताओं और अंतर्द्वद्वों को स्पष्ट कर देता है। जिसकी छाया में किसी घटना या प्रति-घ में व्याप्त बिडंबनाओं, विसंगतियों, विद्रूपों और विरोधाभासों को रेखांकित करने के साथ-साथ उसमें अंतर्निहित पाखंड पर जबरदस्त प्रहार करने के हौंसलों के साथ वह उन्मुख होता है और इस प्रकटीकरण के लिए जिस भाषा या लहजे का इस्तेमाल करता है उसमें व्यंग्यात्मकता सहज रूप से आ ही जाती है। इस पुस्तक की रचनाओं को सहज व्यंग्य कह सकते हैं, क्योंकि उनमें दिमाग़ की ग़ैरज़रूरी मशक्कत नहीं है बल्कि एक धड़कते दिल का वह बयान किश्त दर किश्त है जो समाज में पाए जाने वाले किसी भी क़िस्म के अन्याय, अनाचार, असंवेदन और अशोभनीय के विरुद्ध समय की खाताबही में बहुत शिद्दत के साथ दर्ज किया जा रहा है। संकलन में सम्मिलित व्यंग्य की भाषा में सहजता है, शैली में चुटीलापन है और साथ ही दृष्टि में जन- सरोकारों की स्पष्टता दृष्टव्य है। कहीं राजनीतिक छल-प्रपंच पर कटाक्ष है, तो कहीं सामाजिक ढकोसलों पर करारी चोट, कहीं दफ़्तरों की नौकरशाही मानसिकता को तो कहीं आम आदमी की उलझनों को हास्य- व्यंग्य के रंग में ढाला गया है। यह संग्रह महज़ शब्दों का विनोद नहीं है, बल्कि एक सजग लेखक की दृष्टि से समाज का आईना है।

Suresh Patwa

सुरेश चंद्र पटवा का जन्म 1952 में म.प्र. के होशंगाबाद जिले के सोहागपुर में हुआ। आपकी माता का नाम श्रीमती दमयंती बाई और पिता का नाम श्री शंकर लाल पटवा है। आपकी शिक्षा एम. कॉम. है। आपकी लेखन विधाएं कहानी, उपन्यास, इतिहास, लघुकथा, कविता, ग़ज़ल, वांग्मय, आध्यात्मिक साहित्य और यात्रा वृतांत हैं परंतु केंद्रीय विधा इतिहास व वांग्मय है, जिसके लिए आप जाने जाते हैं। आपकी कुल 12 कृतियाँ प्रकाशित हैं जिन्हें विभिन्न संस्थाओं ने सम्मानित किया है। तुलसी साहित्य सम्मान-2020 अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन द्वारा प्रदत्त डॉ.पोथुकुची साम्बा शिवराम मेमोरियल एक्सेलेन्सी अवॉर्ड-2021 सोहागपुर साहित्य समिति द्वारा साहित्य सृजक सम्मान-2021 प्रभात साहित्य परिषद द्वारा शफ़ीक़ तनवीर सम्मान-2022 भारतीय स्टेट बैंक, भोपाल वृत्त द्वारा उल्लेखनीय साहित्य सेवा सम्मान-2022 सत्य की मशाल पत्रिका द्वारा व्यंग साहित्य सेवी सम्मान-2022 शिव संकल्प साहित्य परिषद, नर्मदापुरम द्वारा साहित्य गौरव सम्मान-2022 मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, हिन्दी भवन द्वारा हज़ारी लाल जैन स्मृति वांग्मय पुरस्कार-2022
No Review Found

Similar Books

More from Author