| Publisher |
Manjul Publishing House Pvt Ltd |
| Publication Year |
2023 |
| ISBN-13 |
9789355433077 |
| ISBN-10 |
9355433077 |
| Binding |
Paperback |
| Number of Pages |
338 Pages |
| Language |
(Hindi) |
| Dimensions (Cms) |
20.3 x 25.4 x 4.7 |
| Weight (grms) |
300 |
| Subject |
Memoir |
यात्रा केवल पर्यटन तक सीमित नहीं रहती। इसका एक छोर रोमांच की अनुभूति तक जाता है तो दूसरा छोर अनुभूति का विस्तार दिग दिगांत तक विस्तीर्ण होता है। दरअसल, ऐसे यात्री ज्ञान के साधक होते हैं जो साधना को अनंत यात्रा की तरह जारी रखना चाहते हैं। वे लिखते हैं, बोलते-बतियाते हैं, सुनते-सुनाते हैं। इसमें वे अपने कर्म और कर्मपथ की सार्थकता का संतोष पाते हैं। सगरमाथा से समुन्दर तक यात्रा वृतांत ऐसी रचना है, जिसमें उपर्युक्त प्रवृत्ति की स्पष्ट झलक मिलती है। ‘घुमक्कड़ धर्म’ हेतु चली लेखनी हिमालय की गोद में, दर्रों की लुकाछिपी और जन्नत की सैर कराती है। हरिद्वार से नैनीताल पहुँचाती है। जल, जंगल, ज़मीन का स्वर्ग तलाशती है। पग-पग नर्मदा का आनंद अनुभव कराती है। लेखक की रोमांच वृत्ति उसे नक्सलियों के मायके तक ले जाती है, वहीं समुन्दर में क़िला भी दिखाती है। मचलती लहरों का लास्य अनुभव करता यह यात्रा वृतांत अच्छी छाप छोड़ता है। सुरेश पटवा ने हर एक यात्रा आरम्भ करने के पहले गंतव्य का इतिहास, भूगोल, कला, संस्कृति और समाज को समझने के लिए उसे लिखा, पढ़ा और गुना है। ऐसे ही अनुभव-अनुभूति से सरस सहज वृतांत रचा जा सकता है। विजयदत्त श्रीधर संस्थापक, सप्रे संग्रहालय सम्पादक, आंचलिक पत्रकार
Suresh Patwa
सुरेश चंद्र पटवा का जन्म 1952 में म.प्र. के होशंगाबाद जिले के सोहागपुर में हुआ। आपकी माता का नाम श्रीमती दमयंती बाई और पिता का नाम श्री शंकर लाल पटवा है। आपकी शिक्षा एम. कॉम. है। आपकी लेखन विधाएं कहानी, उपन्यास, इतिहास, लघुकथा, कविता, ग़ज़ल, वांग्मय, आध्यात्मिक साहित्य और यात्रा वृतांत हैं परंतु केंद्रीय विधा इतिहास व वांग्मय है, जिसके लिए आप जाने जाते हैं। आपकी कुल 12 कृतियाँ प्रकाशित हैं जिन्हें विभिन्न संस्थाओं ने सम्मानित किया है। तुलसी साहित्य सम्मान-2020 अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन द्वारा प्रदत्त डॉ.पोथुकुची साम्बा शिवराम मेमोरियल एक्सेलेन्सी अवॉर्ड-2021 सोहागपुर साहित्य समिति द्वारा साहित्य सृजक सम्मान-2021 प्रभात साहित्य परिषद द्वारा शफ़ीक़ तनवीर सम्मान-2022 भारतीय स्टेट बैंक, भोपाल वृत्त द्वारा उल्लेखनीय साहित्य सेवा सम्मान-2022 सत्य की मशाल पत्रिका द्वारा व्यंग साहित्य सेवी सम्मान-2022 शिव संकल्प साहित्य परिषद, नर्मदापुरम द्वारा साहित्य गौरव सम्मान-2022 मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, हिन्दी भवन द्वारा हज़ारी लाल जैन स्मृति वांग्मय पुरस्कार-2022
Suresh Patwa
Manjul Publishing House Pvt Ltd